Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, 5 की मौत; 1 की हालत गंभीर

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे (Lucknow-Agra Expressway) पर एक बड़ा हादसा हुआ है। दरअसल, लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार स्कार्पियो बारिश के बीच एक अज्ञात वाहन से टकरा गई और बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई।
Lucknow-Agra Expressway| shreshth bharat

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे (Lucknow-Agra Expressway) पर एक बड़ा हादसा हुआ है। दरअसल, लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार स्कार्पियो बारिश के बीच एक अज्ञात वाहन से टकरा गई और बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में ड्राइवर की हालत गंभीर है।

बताया जा रहा है कि गाड़ी में सवार सभी लोग आगरा से दर्शन कर लौट रहे थे। गुरुवार शाम करीब 6 बजे बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे (Lucknow-Agra Expressway) किलोमीटर 236 पर बारिश के बीच तेज रफ्तार स्कार्पियो अज्ञात वाहन से टकराकर डिवाइडर में जा घुसी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौकास्थल पर पहुंची। वहीं, SDM नम्रता सिंह ने बांगरमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर घायलों से बात-चीत की और इलाज के सारें प्रबंधों को मुहैय्या कराने में जुट गई। इस हादसे से 3 लोगों को रेस्क्यू कर सीएचसी बांगरमऊ में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

इस हादसे मे वैभव पाण्डेय, मनोज सिंह व अरविन्द सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, जिला अस्पताल में उपचार के दौरान महेन्द्र सिंह व अनुज पांडेय की मौत हो गई। हादसे में ड्राइवर आशीष कुमार गंभीर रुप से घायल है और उनका जिला अस्पताल उन्नाव में इलाज चल रहा है। पुलिस ने 5 शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। सिटी मजिस्ट्रेट राजीव राज ने बताया कि हादसे में 5 लोगों की मौत हुई है।

मशरूम खाने से 8 मजदूरों की बिगड़ी तबीयत, जानें कैसा है हाल

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Haldwani Shuddhikaran Row
Haldwani Shuddhikaran Row: हल्द्वानी में खड़गे के भाषण के बाद ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में हंगामा, नड्डा ने जांच का दिया भरोसा
80th Independence Day
80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने दिखाया दमखम
CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज