Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

हार्दिक से पहले इस एक्टर के प्यार में थीं नताशा स्टैनकोविक, बेहद दर्दनाक हुआ था ब्रेकअप

ऐसा पहली बार नहीं है कि नताशा का दिल टूटा है। इससे पहले भी अभिनेत्री का ब्रेकअप हो चुका है। हार्दिक से पहले नताशा टीवी एक्टर अली गोनी के साथ रिश्ते में रह चुकी हैं...
natasa stankovic divorce confirmed with hardik pandya actress also dated actor aly goni before marrying Indian cricketer broke up due to cultural difference

Natasa Stankovic Aly Goni: भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और बॉलीवुड एक्ट्रेस नताशा स्टैनकोविक का तलाक कन्फर्म हो गया है। लंबे समय से दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। इसकी खबरें सामने आ रही थीं, लेकिन अब ये साफ हो गया है कि हार्दिक और नताशा साथ नहीं हैं।

4 साल बाद टूटा हार्दिक-नताशा का रिश्ता

इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर कर दोनों ने अपने तलाक की खबर को कन्फर्म किया है। इसके साथ ही यह भी बताया है कि बेटे अगस्त्य की परवरिश कौन करेगा। दोनों ने 4 साल बाद अलग होने का फैसला किया है। दोनों ने आपसी सहमति से डिवोर्स लेने का फैसला किया है। तलाक की खबर फैंस के साथ साझा करने से पहले ही नताशा बेटे अगस्त्य के साथ अपने होम टाउन सर्बिया चली गई थीं।

पहली बार नहीं टूटा नताशा का दिल (Natasa Stankovic Aly Goni)

ऐसा पहली बार नहीं है कि नताशा का दिल टूटा है। इससे पहले भी अभिनेत्री का ब्रेकअप हो चुका है। हार्दिक से पहले नताशा टीवी एक्टर अली गोनी के साथ रिश्ते में रह चुकी हैं। दोनों ने एक साथ एक रियलिटी शो में भी भाग लिया था। अली से नताशा की मुलाकात एक्टर की सिस्टर-इन-लॉ ने कराई थी।

डांस रियलिटी शो का रहे हिस्सा

पहली ही मुलाकात के बाद दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे। दोनों साल 2014 से रिलेशनशिप में थे। मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जाता है कि दोनों लिवइन में भी रहे थे। मगर दोनों का रिश्ता लंबे समय तक नहीं टिका और एक साल के बाद ही दोनों का ब्रेकअप हो गया। दोनों ने डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए’ में भी हिस्सा लिया था।

यह भी पढ़ें- हार्दिक पांड्या और नताशा लेंगे तलाक, इंस्टा पर पोस्ट कर किया कन्फर्म

अली ने बताई ब्रेकअप की असली वजह

शो के दौरान नताशा ने इस बात का खुलासा किया था कि दोनों पांच साल से साथ है। इस दौरान दोनों का कई बार ब्रेकअप हुआ, लेकिन फिर भी दोनों एक-दूसरे से मिलते रहे थे। वहीं, अली ने एक इंटरव्यू के दौरान नताशा से ब्रेकअप की असली वजह बताई थीं। एक्टर ने कहा था कि अलग-अलग कल्चर की वजह से दोनों ने अलग होने का फैसला किया था।

अपने रिश्ते पर बात करते हुए अली ने कहा था कि कल्चर अलग होने के नाते दोनों ने ब्रेकअप करने का फैसला किया। इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया था कि वो एक भारतीय लड़की को डेट करना चाहते हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग