Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

‘भाजपा का राज वसूली-तंत्र है,’…बिल्डर सतेंद्र साहनी मामले में अखिलेश यादव की दोटूक

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा कि “भाजपा का राज असलियत में एक ‘वसूली-तंत्र’ है, जिसमें ऊपर-से-लेकर नीचे तक सारा शासन-प्रशासन मिलकर कारोबारियों से वसूली करता है...
Satendra Sahani Suicide Case

Satendra Sahani Suicide Case: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बिल्डर की आत्महत्या मामले ने अब सियासी रंग ले लिया है। यूपी में भी इसको लेकर राजनीति शुरू हो गई है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बिल्डर सतेंद्र साहनी उर्फ ‘बाबा’ आत्महत्या मामले को लेकर भाजपा सरकार को घेरने का काम किया है। अखिलेश यादव ने भाजपा पर कारोबारियों से वसूली का आरोप लगाया है।

अखिलेश का बीजेपी पर तंज

दरअसल, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा कि “भाजपा का राज असलियत में एक ‘वसूली-तंत्र’ है, जिसमें ऊपर-से-लेकर नीचे तक सारा शासन-प्रशासन मिलकर कारोबारियों से वसूली करता है। सबसे ख़तरनाक बात ये है कि ये तंत्र एक राज्य की सीमाओं में नहीं बंधा है बल्कि आसपास के राज्यों तक में दख़लअंदाज़ी करके लाखों-करोड़ों वसूलता है और लोगों को आत्महत्या तक करने के लिए मजबूर करता है।”

अखिलेश यादव आगे लिखते हैं कि ” ये कोई पहली घटना नहीं है, सब (Satendra Sahani Suicide Case) जानते हैं कि इसके पीछे कौन लोग हैं। इन वसूली करनेवालों ने उप्र में भी ऐसा ही किया था। अब इनके दुस्साहस की सीमा, सीमा पार करके उत्तराखंड तक पहुंच गयी है। इस मामले की न्यायिक जाँच हो और सारे तार जोड़कर शासन-प्रशासन में जो लोग भी इसके लिए दोषी हैं, उनको सख़्त-से-सख़्त सज़ा दी जाए।”

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी की जनसभा में टूटा मंच, बाल-बाल बचे कांग्रेस नेता

जानें क्या है पूरा मामला?

गौरतलब है कि सतेंद्र सिंह उर्फ बाबा साहनी ने इमारत की आठवीं मंजिल से छलांग लगा दी थी। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने साहनी के बेटे रणवीर सिंह की शिकायत और बिल्डर द्वारा कथित तौर पर लिखे ‘सुसाइड नोट’ के आधार पर, पुलिस ने अनिल गुप्ता और अजय गुप्ता के खिलाफ एक मामला दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, इस मामले में देहरादून की स्थानीय अदालत ने बिल्डर को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में दक्षिण अफ्रीका के दो कारोबारियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Haldwani Shuddhikaran Row
Haldwani Shuddhikaran Row: हल्द्वानी में खड़गे के भाषण के बाद ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में हंगामा, नड्डा ने जांच का दिया भरोसा
80th Independence Day
80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने दिखाया दमखम
CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज