Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

राहुल गांधी की जनसभा में टूटा मंच, बाल-बाल बचे कांग्रेस नेता

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज 27 मई को बिहार दौरे पर रहे। राहुल पाटलिपुत्र लोकसभा के पालीगंज की जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान मंच टूट गया...
congress-mp-rahul-gandhi-fiercely-targeted-prime-minister-narendra-modi-in-malappuram-kerala

Rahul Gandhi Bihar Visit: लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का प्रचार जारी है। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज 27 मई को बिहार दौरे पर रहे। राहुल पाटलिपुत्र लोकसभा के पालीगंज की जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान मंच टूट गया। इस घटना में राहुल बाल-बाल बचे। मंच पर मौजूद पाटलिपुत्र की राजद प्रत्याशी मीसा भारती ने उनका हाथ पकड़ा और उन्हें बचा लिया।

मंच टूटने से मची अफरा- तफरी

इस हादसे के बाद राहुल गांधी ने अपने सुरक्षा कर्मियों से कहा कि मैं ठीक हूं। इस घटना की वजह से वहां अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, कुछ देर बाद सबकुछ सही हो गया। दरअसल, सोमवार (25 मई) (Rahul Gandhi Bihar Visit) को राहुल गांधी इंडी गठबंधन के उम्मीवारों के लिए चुनाव प्रचार करने बिहार पहुंचे थे। पटना साहिब, पाटलिपुत्र और आरा में राहुल ने तीन जनसभाएं की।

ज्यादा वजन होने की वजह से टूटा मंच

गौरतलब है कि, जिस समय से हादसा हुआ उस दौरान स्टेज पर राहुल गांधी समेत इंडी महागठबंधन के कई बड़े नेता मौजूद थे। बताया जा रहा है कि ज्यादा वजन होने की वजह से मंच टूट गया। राहुल गांधी मीसा भारती के लिए वोट मांगने पाटलिपुत्र लोकसभा के पालीगंज पहुंचे, जिस दौरान वो मंच पर भाषण दे रहे थे। उसी दौरान ये हादसा हुआ। हालांकि, इस घटना में राहुल गांधी को कोई चोट नहीं आई है।

यह भी पढ़ें- सत्ता में आए तो अग्निपथ योजना को खत्म करेंगे- राहुल गांधी

अग्निवीर योजना को खत्म करेगी कांग्रेस

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार के बख्तियारपुर में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि अग्निवीर योजना के जरिए केंद्र ने भारत के सैनिकों को मजदूर बना दिया है। हम अग्निवीर को रद्द करेंगे और इसे पहले की तरह ही करेंगे। भारत का हर युवा जानता है कि अग्निवीर का मतलब भारत के सैनिकों को मजदूर बनाना है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा