Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

शादी के 3 महीने बाद ही दिव्या और अपूर्व के रिश्ते में आई दरार? एक्ट्रेस ने डिलीट की वेडिंग तस्वीरें

दिव्या अग्रवाल ने 20 फरवरी को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड अपूर्व पाडगावंकर के साथ शादी रचाई थी। लेकिन अब दिव्या ने अपने पति के साथ सारी तस्वीरे हटा दी है, जिसे देखने के बाद उनके फैंस काफी परेशान हैं...
Divya Agarwal Apurva Padgaonkar Divorce Rumours

Divya Agarwal Divorce Rumour: बिग बॉस ओटीटी सीजन 1 की विनर दिव्या अग्रवाल ने 20 फरवरी को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड अपूर्व पाडगावंकर के साथ शादी रचाई थी। दोनों की रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए थी। दोनों की शादी का जश्न 3 तीन तक चला था। दिव्या और अपूर्व की जोड़ी फैंस को काफी पसंद है। लेकिन हाल ही में कुछ ऐसा हुआ है, जिसने फैंस की चिंता बढ़ा दी है।

दिव्या अग्रवाल ने डिलीट की पति अपूर्व संग तस्वीरें

दरअसल, कुछ दिन पहले ही अपूर्व पाडगावंकर और दिव्या भूटान में अपना हनीमून एन्जॉय करते दिखे थे। एक्ट्रेस ने इसकी रोमांटिक और कोजी तस्वीरें भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की थी, लेकिन अब दिव्या ने अपने पति के साथ सारी तस्वीरे हटा दी है, जिसे देखने के बाद उनके फैंस काफी परेशान हैं। दिव्या के फैंस ये जानना चाहते हैं कि आखिर हनीमून से लौटते ही दोनों के बीच क्या सबकुछ ठीक नहीं है? क्या दिव्या और अपूर्व के रिश्ते में कोई अनबन चल रही है?

शादी के 3 महीने बाद ही ले रहीं तलाक!

खैर, फैंस के मन में ऐसे सवालों का उठाना लाजमी है, क्योंकि दिव्या ने अपूर्व संग (Divya Agarwal Divorce Rumour) अपनी डेटिंग से लेकर हनीमून तक की सारी फोटोज डिलीट जो कर दी है। एक्ट्रेस के सोशल मीडिया पर उनकी ही तस्वीरें हैं। उनके इंस्टाग्राम प्रोफाइल में पति अपूर्व के साथ एक भी तस्वीर नहीं है। ऐसे में फैंस हैरान हैं कि क्या दोनों का रिश्ता टूटने वाला है? कई यूजर्स का सवाल है कि क्या दिव्या शादी के 3 महीने बाद ही अपने पति से तलाक लेने वाली हैं?

यह भी पढ़ें- Hardik-Natasa के तलाक के अफवाहों के बीच अब क्रुणाल पंड्या की हुई एंट्री

अपूर्व से पहले इस शख्स को किया था डेट

वहीं, कई यूजर्स का ये भी कहना है कि ये एक पीआर स्टंट है। हालांकि, अभी तक इन अफवाहों पर कपल की तरफ से कोई भी रिएक्शन सामने नहीं आया है। ऐसे में तस्वीरें डिलीट करने के पीछे की सच्चाई क्या है ये तो दिव्या और अपूर्व ही बता सकते हैं। बता दें कि अपूर्व पाडगावंकर से पहले दिव्या ने लंबे समय तक वरुण सूद को डेट किया था। हालांकि, फिर दोनों का ब्रेकअप हो गया।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग