श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Follow us on:

अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के निर्माण कार्य में आई तेजी, दिसंबर तक पूरा होना है काम

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के निर्माण कार्य में तेजी आई है। मंदिर के दूसरे तल का काम तेजी से हो रहा है।
Ayodhya Ram Mandir

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के निर्माण कार्य में तेजी आई है। मंदिर के दूसरे तल का काम तेजी से हो रहा है। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने इस साल दिसंबर के आखिरी तक या जनवरी में मकर संक्रांति तक मंदिर के निर्माण कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा है।

इसी साल 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से उत्तर प्रदेश में पर्यटकों ने नया रिकॉर्ड बनाया है। इस साल जनवरी से जून तक छह महीने के भीतर अयोध्या में 11 करोड़ पर्यटक पहुंचे।

पर्यटन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी से जून तक अयोध्या पहुंचने वालों की संख्या 10.99 करोड़ पहुंच गई। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, पहले छह महीने में 10 करोड़ 99 लाख 69 हजार 702 घरेलू और 2,851 विदेशी पर्यटक यानि कुल 10 करोड़ 99 लाख 72 हजार 553 पर्यटक अयोध्या पहुंचे।

Read More: बांग्लादेश से भारत में घुस रहे थे 5 लोग, अगरतला रेलवे स्टेशन पर हुए गिरफ्तार

केवल जनवरी में ही 6.98 करोड़ लोगों ने अयोध्या में दर्शन पूजन किया। वहीं, दूसरे नंबर पर वाराणसी है। यहां छह महीने में 4.59 करोड़ लोग पहुंचे।

जनवरी से जून 2024 के बीच देशी विदेशी पर्यटक

शहरघरेलू पर्यटकविदेशी पर्यटक
अयोध्या10.99 करोड़2851
वाराणसी4.59 करोड़1.33 लाख
प्रयागराज4.53 करोड़3668
मथुरा3.07 करोड़49619
आगरा69.84 लाख7.03 लाख

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी