श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

बांग्लादेश से भारत में घुस रहे थे 5 लोग, अगरतला रेलवे स्टेशन पर हुए गिरफ्तार

Bangladesh Infiltrator: बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के आरोप में अगरतला रेलवे स्टेशन पर पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया।
Bangladesh Infiltrator

Bangladesh Infiltrator: बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के आरोप में अगरतला रेलवे स्टेशन पर पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा चलाए गए संयुक्त अभियान में की गई।

गिरफ्तार किए लोगों में दो बांग्लादेशी नागरिक शामिल हैं, जिनकी पहचान नसीम मोल्ला (19), शाति मोल्ला (33), एक रोहिंग्या अदुस सलाम (53) और दो भारतीय दलाल शब्बीर अरब (48) और अब्दुल सकुर फकीर महमद खावरा (40) के रूप में हुई है।

ओसी तपन दास ने शुक्रवार को पुष्टि की कि जीआरपी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है और गिरफ्तार व्यक्तियों को अदालत में पेश किया जाएगा।

इससे पहले 21 अगस्त को एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए त्रिपुरा पुलिस ने अगरतला रेलवे स्टेशन पर दो पुरुषों और एक महिला सहित तीन बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने बताया कि ये लोग बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत में घुसे थे और ट्रेन से दूसरे राज्य जाने की योजना बना रहे थे। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान लालमोनिरहाट निवासी हेलाल हुसैन (25), लालमोनिरहाट निवासी ब्यूटी खातून (22) के रूप में हुई है, जो अपने 15 महीने के बच्चे बायजीत के साथ आई थी और चटगांव निवासी रेपन बरुआ (32) के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें- कुलगाम में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, सेना के 4 जवान घायल; सर्च अभियान जारी

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Passport Fees Hike
Passport Fees Hike: पासपोर्ट बनवाने से पहले जान लें नई फीस, तत्काल सेवा के लिए अब चुकाने होंगे 5,000 रुपये तक
Venezuela Earthquake
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में महाविनाश! 7.2 और 7.5 तीव्रता के झटकों से दहला देश; 32 लोगों की मौत और 700 घायल
UP BJP Newly Appointed Office-Bearers List
यूपी बीजेपी ने बदली संगठन की तस्वीर, राजनाथ सिंह के बेटे समेत 19 को बनाया गया उपाध्यक्ष; सभी 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष बदले
Maharashtra Weather
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज बदला, मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में बारिश बढ़ी; IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
CM Mohan Yadav
उज्जैन में 168 एकड़ जमीन खरीद के आरोपों से घिरे मोहन यादव, कांग्रेस बोली- MP में चल रहा लूट का इंजन; मांगा इस्तीफा और न्यायिक जांच
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: "एक और परत खुली", अखिलेश यादव ने अयोध्या दान विवाद पर भाजपा को बनाया निशाना