श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

‘BJP की बहुत बुरी हार होने वाली है’, वोट डालने के बाद बोले अखिलेश

Akhilesh Yadav | Lok Sabha Election 2024 | shreshth uttar pradesh |

Lok Sabha Election 2024 Third Phase Voting: लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश की 10 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। प्रदेश की जिन लोकसभा सीटों पर मतदान होना है, उनमें मुरादाबाद, सम्भल, हाथरस, अलीगढ, आगरा, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, कासगंज, बदायूं और बरेली शामिल हैं। वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम के 6 बजे तक होनी है।

इन 10 सीटों पर 9 बजे तक 11.13% मतदान हो चुका है। आगरा में 10.62%, आंवला में 11.42%, बदायूं में 10.09%, बरेली में 8.91%, एटा में 10.52%, फतेहपुर सीकरी में 14%, फिरोजाबाद में 13.36%, हाथरस में 10.77%, मैनपुरी में 12.18% और संभल में 14.71% मतदान हो चुका है।

यूपी में मतदान के बीच समाजवादी के पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने परिवार संग सैफई में वोट डालने पहुंचे।

वोट डालने के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “बीजेपी की बहुत बुरी हार होने वाली है क्योंकि किसान, युवा, व्यापारी, हर वर्ग के लोग उनसे परेशान हैं।”

सपा प्रमुख अखिलेश यादव का कहना है, ”बीजेपी के लोगों को भी इसकी सजा मिलनी चाहिए, हालांकि वे कहेंगे कि यह चुनाव आयोग का फैसला है, बीजेपी के लोग जानबूझकर आपको नुकसान पहुंचाने के लिए गर्मियों में वोट कराते हैं। यह मतदान एक महीने पहले हो सकता था। मैं अपने सभी साथियों और मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील करता हूं।”

बता दें, मुलायम सिंह यादव की बहू और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव मैनपुरी लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरी हैं। वहीं, बीजेपी ने डिंपल यादव के खिलाफ पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को प्रत्याशी बनाया है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी