Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Lok Sabha Election 2024: सुबह 11 बजे तक बंगाल में सबसे ज्यादा वोटिंग, देखें अन्य राज्यों का हाल

Delhi Lok Sabha Election Voting

Lok Sabha Election 2024 3rd Phase Voting: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 93 सीटों पर वोटिंग जारी है। चुनाव आयोग ने सुबह 11 बजे तक हुए मतदान का आंकड़ा जारी कर दिया है। पश्चिम-बंगाल में सबसे ज्यादा 32.82 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं, गोवा में भी 30.94 प्रतिशत वोटिंग हुई है। महाराष्ट्र 18.18 प्रतिशत मतदान के साथ सबसे पीछे है।


चुनाव आयोग के मुताबिक, सुबह 11 बजे तक असम में 27.34 प्रतिशत, बिहार में 24.41 प्रतिशत, छत्तीसगढ़ में 29.90 प्रतिशत,  गुजरात में 24.35 प्रतिशत, कर्नाटक में 24.48 प्रतिशत, मध्य प्रदेश में 30.21 प्रतिशत और उत्तर प्रदेश में 26.12 प्रतिशत मतदान हुआ है। केंद्र शासित प्रदेश दादर और नगर हवेली और दमन और दीव में सुबह 11 बजे तक 24.69 प्रतिशत मतदान हुआ है।


सत्तारूढ़ भाजपा और अन्य दलों के नेताओं ने मतदाताओं से बड़ी संख्या में बाहर आने और लोकतंत्र के सबसे बड़े त्योहार में भाग लेने का आग्रह किया है।

जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट के लिए मंगलवार को मतदान नहीं होगा। यहां 25 मई को वोट डाले जाएंगे। हालांकि, बीएसपी उम्मीदवार की मृत्यु के कारण मध्य प्रदेश की बैतूल लोकसभा सीट पर चुनाव दूसरे से तीसरे चरण में बदल दिया गया था। सूरत में भाजपा उम्मीदवार को निर्विरोध विजेता घोषित कर दिया गया है और अनंतनाग-राजौरी सीट पर संशोधित मतदान कार्यक्रम के कारण, अब कुल 93 सीटों पर मतदान होगा।
लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से 1 जून तक सात चरण में हो रहे हैं। मतगणना 4 जून को होनी है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग