Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Bahraich: नहीं थम रहा भेड़ियों का आतंक, 5 साल की मासूम को बनाया शिकार

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में आदमखोर भेड़ियों का आतंक जारी है। खून के प्यासे भेड़िये हर दिन गांव के लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। इसी बीच, सोमवार देर रात भेड़िये ने 5 साल की बच्ची पर हमला कर उसे घायल कर दिया। मासूम अपने घर में अपनी दादी के बगल में सो रही थी
Wolf Attack In Bahraich| SHRESHTH BHARAT

Wolf Attack In Bahraich: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में आदमखोर भेड़ियों का आतंक जारी है। खून के प्यासे भेड़िये हर दिन गांव के लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। इसी बीच, सोमवार देर रात भेड़िये ने 5 साल की बच्ची पर हमला कर उसे घायल कर दिया।

मासूम अपने घर में अपनी दादी के बगल में सो रही थी, तभी अचानक भेड़िये ने उस पर हमला कर दिया। हालांकि, उसके परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों को तुरंत पता चलने के कारण उसकी जान बच गई।

दादी के पास सो रही थी मासूम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना महसी में पड़ोहिया के मजरा गिरधर पुरवा गांव की है। यहां एक पांच साल की मासूम अफसाना अपनी दादी सुघरा के पास बरामदे में सो रही थी। अचानक रात करीब 11:00 बजे भेड़िए ने मासूम पर हमला कर दिया। बच्ची के चिल्लाते ही दादी ने बच्ची को पकड़ कर शोर मचाना शुरू किया।

Greater Noida: दूषित पानी पीने से 200 से ज्यादा लोगों की बिगड़ी तबीयत

शोर सुनकर जैसे ही लोग दौड़ते कि भेड़िया भाग निकला। गांव वालों ने रात में ही भेड़िए की तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। वहीं, रात में ही बच्ची को उसके परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महसी में भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

गांव के लोगों में खूनी भेड़िए का खौफ

आदमखोर भेड़िए के आतंक से अब तक जिले में 10 लोगों की जानें जा चुकी हैं, जबकि 49 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। प्रशासन ने चार भेड़ियों को पकड़ लिया है, लेकिन अभी भी गांव के लोगों में खूनी भेड़िए का खौफ है। आलम यह है कि लोग लाठी-डंडा लेकर रात-रात भर जगकर घरों के बाहर पहरा दे रहे हैं। (Wolf Attack In Bahraich)

CCTV कैमरे से हो रही निगरानी

जानकारी के मुताबिक, वन विभाग की टीम ने भेड़िए को पकड़ने के लिए गांव में CCTV कैमरे लगाए हैं, साथ ही ड्रोन के जरिए निगरानी की जा रही है। वहीं, PAC के 200 जवान पूरे गांव में लगातार निगरानी रख रहे हैं। इसके साथ ही वन विभाग की 25 और राजस्व विभाग की 32 टीमें लगाई गई हैं। पूरे गांव में गाड़ियों पर स्पीकर लगाकर पुलिस प्रशासन की ओर से गांव वालों को घर के अंदर रहने और दरवाजा बंद करके सोने को बोला जा रहा है।

पूर्व सपा नेता नवाब सिंह का नाबालिग रेप पीड़िता के साथ DNA सैंपल मैच, जानें पूरा मामला

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग