Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Greater Noida: दूषित पानी पीने से 200 से ज्यादा लोगों की बिगड़ी तबीयत

Greater Noida:| shreshth bharat

Greater Noida: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में सोमवार को दूषित पानी पीने से 200 से अधिक लोगों की तबीयत बिगड़ गई है। यह मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सुपरटेक इको विलेज 2 सोसायटी का है। बीमार पड़ने वालों में ज़्यादातर बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं शामिल हैं। इन सभी को पेट में दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत हो रही है।

जानकारी के मुताबिक, सभी बीमार लोगों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें कुछ की हालत ज्यादा खराब होने के कारण अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। वहीं, कुछ लोगों को जरूरी दवाएं देकर घर भेजा गया। डॉक्टरों का कहना है कि सोसायटी में यह स्थिति दूषित पानी पीने की वजह से बनी है।

सोसायटी के लोगों का आरोप है कि दो दिन पहले पानी की टंकियों की सफाई हुई थी। सफाई के बाद से जो पानी सप्लाई किया जा रहा है, उसे पीने के बाद से लोग बीमार पड़े हैं। लोगों का कहना है कि टैंक की सफाई के दौरान लापरवाही होने की वजह से अंदर गंदगी रह गई। अब दूषित पानी पीने से लोग बीमार पड़ रहे हैं।

पूर्व सपा नेता नवाब सिंह का नाबालिग रेप पीड़िता के साथ DNA सैंपल मैच, जानें पूरा मामला

कई टावरों में रह रहे लोगों का पूरा परिवार ही बीमार पड़ गया है। ऐसे में अब लोग बाहर से पानी खरीदकर पीने को मजबूर हैं। लोगों ने अब मेंटिनेंस टीम से पानी की जांच कराने और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग