Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

ऐश्वर्या राय बच्चन और बेटी आराध्या जलसा के बाहर हुईं स्पॉट, वीडियो वायरल

Aishwarya Rai Bachchan at Jalsa: ऐश्वर्या राय बच्चन की अभिषेक बच्चन और बच्चन परिवार से अलग होने की खबरें सामने आ रहीं थीं। ये अफवाहें कई महीने से लगातार चल रही थीं, लेकिन इस बीच ऐश्वर्या राय बच्चन से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।
Aishwarya Rai Bachchan at Jalsa

Aishwarya Rai Bachchan at Jalsa: ऐश्वर्या राय बच्चन की अभिषेक बच्चन से अलग होने की खबरें सामने आ रहीं थीं। ये अफवाहें कई महीने से लगातार चल रही थीं, लेकिन इस बीच ऐश्वर्या राय बच्चन से जुड़ी एक बड़ी खबर आई है। इस बीच ऐश्वर्या का ‘जलसा’ से एक वीडियो सामने आया है, जिसको देखकर फैंस ने खुशी जाहिर की।

बता दें कि पिछले कई महीनों से ऐश्वर्या और अभिषेक के तलाक की खबरें जोरों पर थीं, लेकिन दोनों ही इस मामले पर चुप्पी साधे हुए थे। बच्चन फैमिली फिल्म इंडस्ट्री के चुनिंदा परिवारों में से एक है। सभी लोग इस फैमिली से जुड़ी सभी खबरों के बारे में जानने के लिए बड़े ही उत्सुक रहते हैं। अब एक्ट्रेस और उनकी लाडली बेटी कई महीनों के बाद ससुराल ‘जलसा’ के बाहर स्पॉट हुई हैं।

2 सितंबर का है वायरल वीडियो

बता दें कि ऐश्वर्या और आराध्या का जलसा पहुंचने वाला जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह  2 सितंबर का बताया जा रहा है। दोनों जिस गाड़ी से जलसा पहुंची हैं, वह अभिषेक की नई कार बताई जा रही है।

बेटी का सब काम करती हैं ऐश्वर्या

ऐश्वर्या ने एक पुराने इंटरव्यू में कहा था, वह अपनी बेटी को स्कूल से लाने और ले जाने का काम खुद ही करती हैं। उन्होंने बेटी को संभालने के लिए किसी को हायर नहीं किया है। बेटी के सब काम वह खुद ही करती हैं।

वीडियो देख फैंस ने ली चुटकी

ऐश्वर्या और आराध्या के इस वीडियो को देखने के बाद फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक ने लिखा, अच्छा हुआ, घर वापस आ गईं…  दूसरे ने लिखा-किसी की नजर ना लगे।

वहीं, कुछ फैंस ने चुटकी लेते हुए कहा कि जलसा में कैमरामैन कहा  से आ गए…  एक ने लिखा- यहां आने के बाद दुखी लग रही हैं।

ये भी पढ़ें- 10 सालों में की है सिर्फ 7 फिल्में, फिर भी 1 दिन में कमाता है 27 लाख रुपये; नाम जानकर हो जाएंगे हैरान

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग