श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

अयोध्या को बनाया जाएगा ग्रीन नगरी- सीएम योगी आदित्यनाथ

रामनगरी अयोध्या को अब ‘ग्रीन अयोध्या’ बनाने की कवायद शुरू हो गई है। इसके लए ग्रीन फंड बनाने की पहल की गई है, जिसके तहत पौधारोपण कर ‘ग्रीन अयोध्या’ विकसित की जाएगी...
cm yogi | yogi adityanath | yogi master plan | green ayodhya | shreshth bharat

रामनगरी अयोध्या को अब ‘ग्रीन अयोध्या’ बनाने की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए ग्रीन फंड बनाने की पहल की गई है, जिसके तहत पौधारोपण कर ‘ग्रीन अयोध्या’ विकसित की जाएगी। कहा जा रहा है कि इस कार्य को पूरा करने के लिए आम लोग और संस्थाएं भी अंशदान कर सकती हैं। वहीं, अयोध्या में वन विभाग भी बड़े पैमाने पर पौधारोपण करने वाला है। इस कार्य की शुरुआत जुलाई से की जाएगी। इसमें ज्यादातर पौधे छायादार और ऑक्सीजन वाले होंगे।

दरअसल, अयोध्या में भव्य राम मंदिर के बाद से विकास कार्यों के काम में तेजी लाई जा रही है। ऐसे में अब राम नगरी के नवनिर्माण कार्य के लिए काटे गए पेड़ों की जगह वन विभाग ने 38 लाख से ज़्यादा पेड़/पौधे लगाने की तैयारी की है। इसी के चलते आने वाले दिनों में श्रीराम जन्मभूमि पर बने भव्य मंदिर में रामलला का दर्शन करने जब दर्शनार्थी जाएंगे तो उनको गर्मी कम लगेगी। साथ ही हरियाली ज़्यादा होने से वो सुकून महसूस कर सकेंगे।

अधिकारियों के मुताबिक, योगी सरकार की पहल के चलते अब अयोध्या को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाने के लिए ग्रीन फंड बनाने की योजना है, जिसके लिए काम भी शुरू कर दिया गया है। इस कार्य को पूरा करने के लिए लोगों से अंशदान भी लिया जाएगा, जिससे अयोध्या के नव निर्माण और विकास से आम लोग भी जुड़ सकें। ग्रीन फंड की योजना के तहत स्वयंसेवी संस्थाएं (NGO) और दूसरी संस्थाएं और व्यक्ति समूह भी इसमें योगदान दे सकते हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Holika Dahan 2025
Holika Dahan 2025: कब और कितने बजे होगा होलिका दहन, यहां जानें सबकुछ
Jammu Kashmir News
सरकार ने जारी किए जम्मू-क्शमीर में कितने आतंकवादी अब भी है सक्रिय
Alia Bhatt Birthday
आलिया भट्ट ने पति रणबीर कपूर के साथ मनाया अपना प्री-बर्थडे, जानें क्या है खास
Delhi Restaurant Fire
कॉनॉट प्लेस मार्केट में आग लगने से 6 लोग घायल, घटना की जांच जारी
mi vs gg
मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच आज खेला जाएगा एलिमिनेटर मुकाबला
M K Stalin
तमिलनाडु सरकार ने बजट लोगो में रुपये के प्रतीक को तमिल अक्षर 'रु' से बदला