Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Chhattisgarh: बलौदा बाजार में सतनामी समाज ने किया हिंसक प्रदर्शन

Chhattisgarh Violence

Chhattisgarh Violence: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार से एक बड़ी घटना सामने आ रही है। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में प्रदर्शनकारियों ने जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय को आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने सैकड़ों बाइक और कारों को आग लगा दी।

जैतखांभ में हुई तोड़फोड़ से आक्रोश था व्याप्त

गिरौदपुरी धाम के पवित्र अमरगुफा के नजदीक जैतखांभ में हुई तोड़फोड़ से छत्तीसगढ़ के सतनामी समाज में आक्रोश व्याप्त है। सनातनी समाज ने आज बलौदाबाजार जिले में जमकर बवाल मचाया। बलौदाबाजार-भाटापारा में जमकर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान कलेक्टर कार्यालय और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आग लगा दी।

जैतखांभ में हुई तोड़फोड़ की होगी जांच

गिरौदपुरी धाम के पवित्र अमरगुफा के नजदीक जैतखांभ में हुई तोड़फोड़ में न्यायिक जांच होगी। सीएम विष्णुदेव साय के निर्देश पर डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा ने न्यायिक जांच कराने की घोषणा की है। सतनामी समाज के विभिन्न संगठनों और प्रतिनिधियों की मांग पर जांच कराने की बात कही गई है।

दोषियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश में कहीं भी सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे कृत्य करने वाले दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

गिरौदपुरी धाम के पवित्र अमरगुफा के नजदीक 15-16 मई की रात को कुछ असमाजिक तत्वों ने जैतखांभ को क्षति पहुंचाने की कोशिश की थी। मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। समाज का कहना है कि इस मामले में पर्दे के पीछे कई और भी आरोपी हैं, जिन्हें गिरफ्तार किया जाए। समाज की इस पर मांग पर राज्य सरकार ने न्यायिक जांच कराने की घोषणा भी की है।

प्रदर्शनकारियों ने लगाई आग

इस आगजनी की घटना में 250 से ज्यादा गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया है। प्रदर्शनकारियों ने दमकल की गाड़ी में भी आग लगा दी। प्रदर्शनकारियों ने जमकर पथराव किया।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही