श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Ayodhya Rape Case: मामले को दबाने के लिए पीड़िता के परिवार को दिया गया था प्रलोभन

अयोध्या में 12 वर्षीय नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म मामले में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। दुष्कर्म पीड़िता के परिवार वालों को आरोपी पक्ष कई दिनों से बहलाने की कोशिश कर रहा था।
Ayodhya Rape Case: | shreshth bharat

Ayodhya Rape Case: अयोध्या में 12 वर्षीय नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म मामले में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। दुष्कर्म पीड़िता के परिवार वालों को आरोपी पक्ष कई दिनों से बहलाने की कोशिश कर रहा था। निषाद समाज के अन्य लोगों के जरिए मामले में समझौता करने के लिए कई तरह के प्रलोभन भी दिए जा रहे थे। अब पुलिस की जांच और परिजनों के बयानों में एक-एक कड़ियां खुल रही हैं।

दरअसल, पूराकलंदर थाना क्षेत्र में भदरसा की एक मासूम के साथ सपा नेता और दूसरे आरोपी राजू ने पहले तो दुष्कर्म किया और फिर उसका वीडियो बनाया गया। जब दरिंदों का मन इससे भी नहीं भरा तो उन्होंने उस वीडियो को दिखाकर मासूम के साथ बार-बार दुष्कर्म किया। मामले का खुलासा तब हुआ जब वो मासूम दो महीने की गर्भवती हो गई।

पीड़िता के परिजनों को बहलाने की कोशिश कर रहे थे आरोपी पक्ष के लोग

इसके बाद आरोपी पक्ष के लोग पीड़िता के परिजनों को तरह-तरह से बहलाने की कोशिश कर रहे थे। सूत्रों के अनुसार, राजू घटना के बाद से ही सीतापुर में ही छिपा था। आरोपी पक्ष द्वारा सुलह-समझौता की कोशिशें नाकाम होने पर मुकदमा दर्ज हुआ तो इस मामले की एक-एक कड़ियां खुलने लगीं। हालांकि, पुलिस इस मामले में अभी खुलकर बोलने से बच रही है।

मोईद खान के परिजनों ने कही ये बात (Ayodhya Rape Case)

जानकारी के मुताबिक, बीते कुछ दिनों से सपा नेता मोईद खान के खिलाफ चल रही कार्रवाईयों के बीच पहली बार आरोपी का परिवार भी सामने आया है। उन्होंने एक मीडिया चैनल पर अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि मोईद खान के खिलाफ हो रही कार्रवाई राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता और एकतरफा है।

‘बीजेपी लोकसभा सीट हार गई, उसी का बदला लिया जा रहा है’ (Ayodhya Rape Case)

मोईद खान के भाई अब्दुल इकरार खान का कहना है कि जो हो रहा है राजनीति के कारण हो रहा है। यहां से बीजेपी लोकसभा सीट हार गई, उसी का बदला लिया जा रहा है। इस मामले की जांच करवाइए, अगर दोषी हैं तो कार्रवाई हो, लेकिन दोषी नहीं हैं तो अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हो। वह खुद एसओ के बुलाने पर थाने गए थे। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

पीड़िता को किया गया रेफर

फिलहाल, दुष्कर्म पीड़िता को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ के केजीएमयू रेफर किया गया है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एंबुलेंस से सीएमओ डॉ. संजय जैन पीड़िता को लेकर लखनऊ के लिए रवाना हुए।

देश के कृषि सेक्टर का पॉवरहाउस है उत्तर प्रदेश: सीएम योगी

अयोध्या दुष्कर्म कांड की पीड़िता हैवानियत की शिकार होकर गर्भवती हो गई है। उसे इलाज के लिए महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन यहां एक्सपर्ट और जरूरी संसाधनों की कमी के कारण डॉक्टरों ने उसके बेहतर इलाज के लिए केजीएमयू लखनऊ भेजने की सलाह दी थी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Passport Fees Hike
Passport Fees Hike: पासपोर्ट बनवाने से पहले जान लें नई फीस, तत्काल सेवा के लिए अब चुकाने होंगे 5,000 रुपये तक
Venezuela Earthquake
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में महाविनाश! 7.2 और 7.5 तीव्रता के झटकों से दहला देश; 32 लोगों की मौत और 700 घायल
UP BJP Newly Appointed Office-Bearers List
यूपी बीजेपी ने बदली संगठन की तस्वीर, राजनाथ सिंह के बेटे समेत 19 को बनाया गया उपाध्यक्ष; सभी 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष बदले
Maharashtra Weather
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज बदला, मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में बारिश बढ़ी; IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
CM Mohan Yadav
उज्जैन में 168 एकड़ जमीन खरीद के आरोपों से घिरे मोहन यादव, कांग्रेस बोली- MP में चल रहा लूट का इंजन; मांगा इस्तीफा और न्यायिक जांच
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: "एक और परत खुली", अखिलेश यादव ने अयोध्या दान विवाद पर भाजपा को बनाया निशाना