Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

हर दिन तैयार होती हैं रामलला की पोशाक, फ्लाइट से पहुंचती हैं अयोध्या

भगवान राम के पोशाक के लिए पहले तो ट्रस्ट ने गाइडलाइंस बताई थी। इसके मुताबिक, राम लला की पोशाक का हर दिन अलग रंग होना चाहिए...
ramlala costumes prepared every day in delhi Ayodhya

Ayodhya: अयोध्या में बरसों बाद रामलला का जब आगमन हुआ तो हर कोई खुश नजर आया। बड़े ही धूमधाम से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई, जिसके बाद से ही हर रोज हजारों की संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे रहे हैं और प्रभु राम के दर्शन कर रहे हैं। भगवान राम भी हर रोज नई डिजाइनर की पोशाक पहन कर अपने भक्तों को दर्शन दें रहे हैं। डिजाइनर मनीष त्रिपाठी का कहना है कि ये पोशाक दिल्ली के कार्यशाला में तैयार की जाती है। साथ ही पोशाक रोजाना फ्लाइट से दिल्ली से अयोध्या भेजे जाते हैं।

डिजाइनर मनीष त्रिपाठी का कहना है कि साल 2016 से वो रामलला के पोशाक तैयार कर रहे हैं। यूपी खादी इंडस्ट्री के सहयोग से 2016 में पहली बार पोशाक बनाया था, योगी जी को पसंद आया। उस वक्त जब श्रीराम टेंट में विराजमान होते थे। तब से लेकर अब तक वहीं, प्रभु रामलला के पोशाक तैयार कर रहे हैं।

ऐसे होता है डिजाइन का चयन

डिजाइनर मनीष त्रिपाठी ने बताया कि भगवान राम के पोशाक के लिए पहले तो ट्रस्ट ने गाइडलाइंस बताई थी। इसके मुताबिक, राम लला की पोशाक का हर दिन अलग रंग होना चाहिए। हफ्ते में 7 रंगों के पोशाक बनते हैं, मंगलवार को लाल, बुधवार को हरा, शनिवार को नीला इत्यादि। इसी के आधार पर टेक्सटाइल का चयन होता है। वो कहते हैं ये सब भगवान खुद कराते हैं, नाम सिर्फ मेरा हो रहा है।

यह भी पढ़ें- गर्मी में हैं परेशान! अपनाएं ये तरीका, आपका चेहरा फूल जैसे खिल उठेगा

2016 से बना रहे हैं रामलला के पोशाक

डिजाइनर मनीष त्रिपाठी के मुताबिक, अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही प्रभु रामलला के लिए रोजाना तौर पर नए कपड़े डिजाइन किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान राम के जरिए पारंपरिक धरोहर को प्रमोट करने का मौका उन्हें मिल रहा है। उनका मकसद लोकल टु ग्लोबल है, यानी दुनिया को ये दिखाना कि छोटे बुनकर भी पारंपरिक परिधान को संवार सकते हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड