Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

OTT पर एक बार फिर से चलेगा माधुरी का जादू, इस वेब सीरीज में आएंगी नजर

द फेम गेम वेब सीरीज से OTT की दुनिया में कदम रखने वाली माधुरी अब अपनी नई वेब सीरीज की शूटिंग कर रही हैं। माधुरी दीक्षित की इस वेब सीरीज का निर्देशन नागेश कुकुनूर कर रहे हैं।
Madhuri Dixit| SHRESHTH BHARAT

Madhuri Dixit: बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित जल्द ही दर्शकों के दिलों पर राज करने आ रही हैं। माधुरी एक बार फिर से ओटीटी पर दस्तक देने वाली हैं। द फेम गेम वेब सीरीज से OTT की दुनिया में कदम रखने वाली माधुरी अब अपनी नई वेब सीरीज की शूटिंग कर रही हैं। माधुरी दीक्षित की इस वेब सीरीज का निर्देशन नागेश कुकुनूर कर रहे हैं। सूत्रों की माने तो इस वेब सीरीज में माधुरी दीक्षित सीरियल किलर की भूमिका निभाते नजर आएंगी।

सीरियल किलर का किरदार निभाएंगी माधुरी

माधुरी दीक्षित की दूसरी वेब सीरीज का नाम मिसेज देशपांडे होगा। इस सीरीज की कहानी बड़ी दिलचस्प बताई जा रही है। यह मशहूर फ्रेंच वेब सीरीज की रीमेक होने वाली हैं। हालांकि, इस बात की अभी तक आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। इस सीरीज का निर्देशन नागेश कुकुनूर कर रहे हैं। इससे पहले वो ओटीटी के लिए मॉडर्न लव हैदराबाद का निर्देशन कर चुके हैं। बता दें कि नागेश हमेशा कुछ हटके कंटेंट बनाने के लिए जाने जाते है और इस बार भी उनसे कुछ ऐसी ही उम्मीद है।

Bigg Boss 18 के लिए इन कंटेस्टेंट के नाम हो गए कंफर्म? देखें पूरी लिस्ट

इस फिल्म में आखिरी बार नजर आईं थी Madhuri Dixit

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित को आखिरी बार साल 2019 में आई फिल्म कलंक में देखा गया था। हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल पाई थी, लेकिन इस फिल्म में माधुरी की एक्टिंग और डांस की जमकर तारीफ हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन करन जौहर ने किया था। माधुरी दीक्षित ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1984 में आई फिल्म अबोध से की थी, लेकिन उन्हें पहचान फिल्म तेजाब से मिली थी। तेजाब सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म में वह अनिल कपूर के साथ नजर आई थीं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात