Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

अयोध्या गैंग रेप पीड़िता का हुआ गर्भपात, लिए गए DNA सैंपल; 12 सप्ताह की थी गर्भवती

अयोध्या की नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता का मंगलवार को अबॉर्शन कराया गया। लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के क्वीन मेरी अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने यह अबॉर्शन किया।
Ayodhya Rape Victim Abortion| shreshth bharat

Ayodhya Rape Victim Abortion: अयोध्या की नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता का मंगलवार को अबॉर्शन कराया गया। लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के क्वीन मेरी अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने यह अबॉर्शन किया। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, किशोरी की सभी जांचें करवाने के बाद डॉक्टरों ने अबॉर्शन करने का फैसला लिया।

DNA जांच के लिए गए सैंपल

किशोरी की हालात स्थिर है। वह डॉक्टरों की निगरानी में है। अभी एक सप्ताह उसे हॉस्पिटल में भर्ती रखा जा सकता है। वहीं, डीएनए जांच के लिए भी सैंपल लिए गए हैं।

डीएनए रिपोर्ट के आधार पर दोषियों की पहचान की जाएगी। हालांकि इस बारे में केजीएमयू प्रशासन ने कुछ भी बोलने से इंकार किया है।

पीड़िता की मां ने कही ये बात (Ayodhya Rape Victim Abortion)

पीड़िता को सोमवार को अयोध्या से लखनऊ रेफर किया गया था। उसके पेट में 12 सप्ताह का गर्भ था। डॉक्टरों की टीम ने जांच में सब कुछ सामान्य होने पर अबॉर्शन कराया।

3 साल की मासूम से दुष्कर्म करने वाले ताऊ को कोर्ट ने दी फांसी की सजा

नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता की मां ने बताया कि मंगलवार दोपहर बेटी का गर्भपात कराया गया। उनके अनुसार यहां पर काफी पुलिस लगाई गई है, लेकिन इतने बड़े अस्पताल में आकर काफी डर लग रहा है।

पीड़िता को अयोध्या से लखनऊ किया गया था रेफर (Ayodhya Rape Victim Abortion)

बता दें, रेप पीड़िता को बेहतर इलाज के लिए सोमवार को लखनऊ के केजीएमयू रेफर किया गया था। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एंबुलेंस से सीएमओ डॉ. संजय जैन पीड़िता को लेकर लखनऊ के लिए रवाना हुए थे।

Ayodhya Rape Case: मामले को दबाने के लिए पीड़िता के परिवार को दिया गया था प्रलोभन

पीड़िता को इलाज के लिए महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन यहां एक्सपर्ट और जरूरी संसाधनों की कमी के कारण डॉक्टरों ने उसके बेहतर इलाज के लिए केजीएमयू लखनऊ भेजने की सलाह दी थी।

मामले में आरोपी गिरफ्तार (Ayodhya Rape Victim Abortion)

इस मामले में सपा नेता और बेकरी मालिक मोइद खान और उसके कर्मचारी राजू खान को गिरफ्तार किया जा चुका है। जिला प्रशासन बेकरी को बुलडोजर चलाकर ध्‍वस्‍त कर चुकी है।

‘लड़के हैं गलती हो जाती है…’, अयोध्या दुष्कर्म कांड को लेकर भाजपा ने सपा पर साधा निशाना

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग