Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

‘लड़के हैं गलती हो जाती है…’, अयोध्या दुष्कर्म कांड को लेकर भाजपा ने सपा पर साधा निशाना

भाजपा के नेता सपा पर रेप केस के आरोपी मोईद खान को संरक्षण देने का आरोप लगा रहे हैं। रेप के आरोपियों के डीएनए टेस्ट वाले अखिलेश यादव के बयान पर अब एक भाजपा नेता ने मुलायम सिंह का बयान याद दिलाते हुए एक होर्डिंग लगाई है।
Ayodhya Minor Rape Case| shreshth bharat

Ayodhya Minor Rape Case: अयोध्या में नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म के बाद प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भाजपा के निशाने पर हैं। भाजपा के नेता सपा पर रेप केस के आरोपी मोईद खान को संरक्षण देने का आरोप लगा रहे हैं। रेप के आरोपियों के डीएनए टेस्ट वाले अखिलेश यादव के बयान पर अब एक भाजपा नेता ने मुलायम सिंह का बयान याद दिलाते हुए एक होर्डिंग लगाई है।

मोईद है गलती हो जाती है… भाजपा ने सपा पर साधा निशाना

जानकारी के मुताबिक, लखनऊ के 1090 चौराहे पर अखिलेश यादव के खिलाफ पोस्टर लगाया गया है। पोस्टर में लिखा हुआ है, लड़के हैं गलती हो जाती है…। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव डीएनए टेस्ट की बात कह कर क्या साबित करना चाहते हैं। मोईद है गलती हो जाती है। पोस्टर भाजपा की अवध क्षेत्र की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ. श्वेता सिंह की ओर से लगाने का दावा किया जा रहा है।

अखिलेश यादव ने कही थी DNA टेस्ट कराने की बात

दरअसल, शनिवार को अखिलेश यादव ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपियों का डीएनए टेस्ट कराने की बात कही थी। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “कुकृत्य के मामले में जिन पर भी आरोप लगा है उनका DNA TEST कराकर इंसाफ़ का रास्ता निकाला जाए न कि केवल आरोप लगाकर सियासत की जाए। जो भी दोषी हों, उसे क़ानून के हिसाब से पूरी सज़ा दी जाए, लेकिन अगर DNA TEST के बाद आरोप झूठे साबित हों, तो सरकार के संलिप्त अधिकारियों को भी न बख्शा जाए। यही न्याय की माँग है। अखिलेश की इस मांग के बाद प्रदेश की सियासत तेज हो गई है।”

वहीं, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि ‘कांग्रेस के मोहरा’ अखिलेश यादव इस मामले में न्यायालय की बात कर गुमराह न करें। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “कांग्रेस के मोहरा अखिलेश यादव निषाद समाज की पीड़ित बेटी के मामले में पहले आप PDA भूल DNA अब न्यायालय की बात कर गुमराह न करें। आपको वोट बैंक के नाराज़ होने की चिंता है, प्रदेशवासियों को दोषी को दंड पीड़ित को न्याय दिलाने की अपेक्षा है। सरकार अपनी ज़िम्मेदारी निभाएगी।”

Ayodhya Minor Rape Case: मोईद खान के खिलाफ योगी सरकार का बुलडोजर एक्शन

अयोध्या गैंगरेप केस में योगी सरकार के निर्देश के बाद आरोपी सपा नेता मोईद खान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। बाबा का बुलडोजर मुख्य आरोपी मोईद खान की बेकरी पर लाया गया। यहां पहले छापेमारी की गई। इसके बाद बेकरी के अंदर बनाए गए सामान को सैंपलिंग के लिए भेजा गया और फिर बेकरी पर बुलडोजर चला दिया गया। साथ ही बेकरी का लाइसेंस भी रद्द किया जाएगा। वहीं, शुक्रवार को ही राजस्व विभाग ने आरोपी की संपत्ति की पैमाइश की थी।

Ayodhya Minor Rape Case: क्या है पूरा मामला?

दरअसल, अयोध्या के पूरा कलंदर थाना क्षेत्र की एक मासूम के साथ पहले तो दुष्कर्म किया गया और फिर उसका वीडियो बनाया गया। जब दरिंदो का मन इससे भी नहीं भरा तो उन्होंने उस वीडियो को दिखाकर मासूम के साथ बार-बार दुष्कर्म किया। मामले का खुलासा तब हुआ जब वो मासूम दो महीने की गर्भवती हो गई।

तुम्हारे अब्बू बीजेपी को वोट देते थे, मौलवी ने जनाजे की नमाज पढ़ने से किया इनकार

उस मासूम के साथ हुई इस घिनौनी वारदात की गूंज यूपी के विधानसभा में भी गूंजी। इस मामले को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी को घेरा है, क्योंकि आरोपियों में से एक समाजवादी पार्टी का नेता है। सीएम योगी का कहना है कि दुष्कर्म का आरोपी समाजवादी पार्टी का है, जिसने पिछड़ी जाति की एक बच्ची के साथ कुकृत्य किया है। लेकिन सपा ने अब तक कोई एक्शन नहीं लिया।

सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या में एक 12 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई। सपा नेता मोईद खान इस घिनौनी वारदात में शामिल पाया गया, जो अयोध्या के सांसद के साथ रहता है। उन्हीं के साथ उठता है, खाता है। उनकी ही टीम का सदस्य है, लेकिन सपा ने अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। सीएम ने कहा कि बच्ची अति पिछड़ी जाति से है। लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा