Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

गुस्साई भीड़ ने आवामी लीग के 20 से ज्यादा नेताओं की ली जान, कई के घरों में लगाई आग

पूर्व पीएम शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद उनके पार्टी पर मानो आफत टूट पड़ी है। 6 अगस्त को देशभर में अवामी लीग और उसके सहयोगी संगठनों के कम से कम 20 नेताओं और उनके परिवार के सदस्यों के शव बरामद किए गए।
Bangladesh Protests| shreshth bharat

Bangladesh Protests: बांग्लादेश में इस वक्त सेना का शासन है। देश की स्थिति दिन ब दिन बिगड़ती जा रही है। चारों ओर प्रदर्शनकारियों ने आतंक मचा रखा है।

पूर्व पीएम शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद उनके पार्टी पर मानो आफत टूट पड़ी है। 6 अगस्त को देशभर में अवामी लीग और उसके सहयोगी संगठनों के कम से कम 20 नेताओं और उनके परिवार के सदस्यों के शव बरामद किए गए।

सतखीरा में हुए हमलों और हिंसा में आवामी लीग के 10 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई है। अवामी लीग के नेताओं और कार्यकर्ताओं के घरों में तोड़फोड़ और लूटपाट की भी खबर सामने आई है।

एक ही घर में 6 लोगों की मौत

कोमिला में भीड़ के हमलों में 11 लोगों की मौत हो गई। उपद्रवियों ने अशोकतला में पूर्व पार्षद मोहम्मद शाह आलम के तीन मंजिला आवास में आग लगा दी। इस घटना में छह लोगों की मौत हो गई।

उनके शव सोमवार रात और मंगलवार सुबह घर से बरामद किए गए। इनमें पांच किशोर भी शामिल हैं। सोमवार को गुस्साई भीड़ ने इलाके में शाह आलम के घर पर हमला कर दिया। कुछ लोग घर की तीसरी मंजिल पर चढ़ गए।

इस बीच प्रदर्शनकारियों ने घर के ग्राउंड फ्लोर में आग लगा दी। इस कारण तीसरी मंजिल पर शरण लिए लोगों की धुएं के कारण जलकर मौत हो गई। इस घटना में कम से कम 10 लोग घायल हो गए।

बांग्लादेश की हिंसा का भारत पर कितना होगा असर, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

Bangladesh Protests: कमरों, बालकनियों और छतों पर मिले शव

नटोर-2 (सदर और नालडांगा) निर्वाचन क्षेत्र के सांसद शफीकुल इस्लाम शिमुल के घर पर भी कुछ ऐसा ही मंजर देखने को मिला। गुस्साई भीड़ ने उनके घर में आग लगा दी, जिसमें चार लोगों की जलकर मौत हो गई।

मंगलवार सुबह सांसद के घर ‘जन्नती पैलेस’ के कई कमरों, बालकनियों और छतों पर शव मिले। शेख हसीना के इस्तीफे की खबर सुनने के बाद प्रदर्शनकारियों ने सांसद शफीकुल के घर में आग लगा दी थी।

घर के बगल में उनके छोटे भाई की पांच मंजिला इमारत और सांसद के पुराने घर में भी आग लगा दी गई। तीनों घरों में लूटपाट की भी खबर सामने आई है।

Bangladesh Protests: जुबा लीग के दो नेताओं के मिले शव

फेनी में जुबा लीग के दो नेताओं के शव बरामद किए गए। जुबा लीग के नेता मुशफिकुर रहीम का शव सोनागाजी उपजिला में एक पुल के नीचे मिला। बता दें कि मुशफिकर धलिया यूनियन जुबा लीग के कार्यालय सचिव थे।

फेनी सदर उपजिला में सुबह जुबा लीग के एक अन्य नेता बादशा मियां का शव मिला। लालमोनिरहाट में स्थानीय लोगों ने जिला एएल संयुक्त महासचिव सुमन खान के घर से छह शव बरामद किए।

मोहम्मद यूनुस बने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया, मिल चुका है नोबेल

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग