Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

अयोध्या रेप केस: पीड़िता से मिले मंत्री संजय निषाद, बोले- न्याय के लिए…

अयोध्या में नाबालिग बच्ची से गैंगरेप के मामले में योगी सरकार एक्शन मोड में है। ऐसे में योगी कैबिनेट में मंत्री संजय निषाद भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे।
Ayodhya Gang Rape| shreshth bharat

Ayodhya Gang Rape Case: अयोध्या में नाबालिग बच्ची से गैंगरेप के मामले में योगी सरकार एक्शन मोड में है। ऐसे में योगी कैबिनेट में मंत्री संजय निषाद भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने पीड़ित बच्ची और उसके परिवार से जिला अस्पताल में मुलाकात की। इसके बाद वह मीडिया से बात करते हुए फफककर रोने लगे। संजय निषाद ने कहा कि मैं अपने समाज को कैसे सुरक्षा दूं। साथ ही उन्होंने सपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के दफ्तर पर जाकर धरना दूंगा।

मंत्री संजय निषाद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव का पीडीए यहां पर झूठा है। निषाद अति पिछड़ा और अनुसूचित है। हमारे यहां पर महिलाओं को पूजा जाता है। लेकिन यहां एक छोटी बच्ची के साथ अत्याचार हुआ है। लेकिन समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का मुंह नहीं खुल रहा है। ये लोग केवल अपराधी को बचाने का काम कर रहे हैं। उसके खिलाफ कोई एक्शन नहीं ले रहे हैं।

अयोध्या गैंगरेप केस: सपा नेता की प्रॉपर्टी पर हो सकता है सीएम योगी का बुलडोजर एक्शन

संजय निषाद ने कहा कि पीड़ित बच्ची को न्याय दिलाने के लिए सदन में भी आवाज उठाई गई थी। जब तक पीड़िता को न्याय और आरोपियों को फांसी नहीं मिलेगी, मैं तब तक उसके लिए लड़ाई लड़ता रहूंगा। मैं कोशिश करूंगा कि अपने समुदाय का साथ दे सकूं।ऐसे लोगों के खिलाफ मैं सपा कार्यालय जाकर धरना दूंगा। (Ayodhya Gang Rape Case) 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात