Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Paris Olympic 2024 Shooting: तीसरे पदक से चूकीं मनू भाकर, हासिल किया चौथा स्थान

इसके बाद तीसरे स्थान के लिए शूट आउट किया गया, जिसमें मनु भाकर पिछड़ गईं और चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा। इस इवेंट के क्वालीफिकेशन में भारतीय स्टार ने प्रिसिजन...
Manu Bhaker

Paris Olympic 2024 Shooting: खेलों के सबसे बड़े महाकुंभ पेरिस ओलंप‍िक में आठवें दिन 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में मनु भाकर पदक पर निशाना साधने उतरी थीं। हालांकि मुन भाकर आज पदक से चूक गई और व चौथे स्थान पर रहीं। आज के मैच में मनु की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी, लेकिन मनु ने शानदार वापसी करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। एलिमिनेशन राउंड में मनु भाकर और हंगरी की वेरोनिका मेजर का स्कोर 28-28 अंक रहा था।

पेरिस ओलंपिक 2024 में मनु का प्रदर्शन (Paris Olympic 2024)

इसके बाद तीसरे स्थान के लिए शूट आउट किया गया, जिसमें मनु भाकर पिछड़ गईं और चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा। इस इवेंट के क्वालीफिकेशन में भारतीय स्टार ने प्रिसिजन में 294 जबकि रैपिड राउंड में 296 अंक हासिल किया था। कुल 590 अंक लेकर दूसरा स्थान रहते हुए मनु फाइनल में पहुंची है।

यह भी पढ़ें- लक्ष्य सेन ने रचा इतिहास, बैडमिंटन सिंगल्स के सेमीफाइनल में पहुंचे

मनु ने भारत को दिलाए दो ब्रॉन्ज मेडल

मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक 2024 में दो ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर चुकी हैं। मनु ने पहला मेडल जीतकर इतिहास रच दिया था। उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में 221.7 अंक के साथ ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया था। इसी जीत के साथ ही भारत का पेरिस ओलंपिक में मेडल का खाता भी खुला था। इसके साथ ही वे शूटिंग में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई थीं। इसके अलावा मनु भाकर और सरबजोत सिंह की जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम वर्ग में दक्षिण कोरिया को 16-10 से हराया था और देश को इस ओलंपिक में दूसरा पदक दिलाया था।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा