श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

अयोध्या गैंगरेप केस: सपा नेता की प्रॉपर्टी पर हो सकता है सीएम योगी का बुलडोजर एक्शन

अयोध्या में नाबालिग से गैंगरेप मामले में सीएम योगी बड़ा एक्शन ले सकते हैं। कहा जा रहा है कि आरोपी सपा नेता मोईद खान की संपत्ति पर बुलडोजर चल सकता है।
Ayodhya Gang Rape Case|SHRESHTH BHARAT

Ayodhya Gang Rape Case: अयोध्या में नाबालिग से गैंगरेप मामले में सीएम योगी बड़ा एक्शन ले सकते हैं। कहा जा रहा है कि आरोपी सपा नेता मोईद खान की संपत्ति पर बुलडोजर चल सकता है। मोईद खान की बेकरी समेत कई संपत्तियों पर यह एक्शन हो सकता है। वहीं, शुक्रवार को ही राजस्व विभाग ने आरोपी की संपत्ति की पैमाइश की थी और आज फिर से राजस्व विभाग की टीम यहां पहुंचेगी।

सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार देर रात आरोपियों ने पीड़ित परिवार को सुलह करने की धमकी भी दी थी। उनके खिलाफ थाना पूराकलंदर के पिपरी भरतकुंड निवासी रामसेवकदास ने केस दर्ज कराया। फिलहाल पीड़ित नाबालिग अभी अस्पताल में भर्ती है।

Ayodhya Gang Rape Case: जानें पूरा मामला

दरअसल, अयोध्या के पूरा कलंदर थाना क्षेत्र की एक मासूम के साथ पहले तो दुष्कर्म किया गया और फिर उसका वीडियो बनाया गया। जब दरिंदो का मन इससे भी नहीं भरा तो उन्होंने उस वीडियो को दिखाकर मासूम के साथ बार-बार रेप किया। मामले का खुलासा तब हुआ जब वो मासूम दो महीने की गर्भवती हो गई।

उस मासूम के साथ हुई इस घिनौनी वारदात की गूंज यूपी के विधानसभा में भी गूंजी। इस मामले को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी को घेरा है, क्योंकि आरोपियों में से एक समाजवादी पार्टी का नेता है। सीएम योगी का कहना है कि दुष्कर्म का आरोपी समाजवादी पार्टी का है, जिसने पिछड़ी जाति की एक बच्ची के साथ कुकृत्य किया है। लेकिन सपा ने अब तक कोई एक्शन नहीं लिया।

गेम खेलने से मना करने पर 8वीं के छात्र ने की आत्महत्या, हार चुका था 2

सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या में एक 12 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई। सपा नेता मोईद खान इस घिनौनी वारदात में शामिल पाया गया, जो अयोध्या के सांसद के साथ रहता है। उन्हीं के साथ उठता है, खाता है। उनकी ही टीम का सदस्य है, लेकिन सपा ने अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। सीएम ने कहा कि बच्ची अति पिछड़ी जाति से है। लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Row
अयोध्या दान विवाद पर गरमाई राजनीति, चंपत राय के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसे अखिलेश; बोले- अब खुलेंगे भाजपा के राज...
Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust: SIT की रिपोर्ट के बाद चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा
Ram Mandir Donation Controversy
राम जन्मभूमि दान मामले में पुलिस का शिकंजा, मुख्य आरोपी टीनू यादव हिरासत में; SIT जुटा रही साक्ष्य