Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

सभा के दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य पर युवक ने फेंका जूता, बाल-बाल बचे

Swami Prasad Maurya | Lok Sabha Election 2024 | shreshth bharat |

Lok Sabha Election 2024: राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य पर सभा के दौरान एक युवक ने जूता फेंक दिया। हालांकि, स्वामी प्रसाद मौर्य को कोई चोट नहीं आई, वह बाल-बाल बच गए। पुलिस ने युवक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

सभा के दौरान फेंका जूता

आगरा के फतेहाबाद में सती मंदिर पर स्वामी प्रसाद मौर्य शोषित समाज पार्टी के प्रत्याशी होतम सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान धर्मेंद्र धाकड़ नाम के एक युवक ने उन पर जूता फेंक दिया। वहीं, मौके पर तैनात पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इससे पहले स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले को आगरा में रोकने का प्रयास किया गया था और उनके काफिले को काले झंडे भी दिखाए गए। स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले पर स्याही फेंकी गई और स्वामी प्रसाद मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए।

सपा से इस्तीफा देकर बनाई अपनी पार्टी

बता दें कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी से इस्तीफा देने के बाद अपनी अलग पार्टी बनाई है, जिसका नाम राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी है। मौर्य ने लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी से अपने उम्मीदवार भी चुनावी मैदान में उतार दिए हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा का विषय बने रहते हैं। उन्होंने रामायण और सनातन धर्म को लेकर भी काफी विवादित बयान दिए हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य के इन बयानों पर काफी विवाद भी हुआ। जब वह समाजवादी पार्टी का हिस्सा थे तो उनके विवादित बयानों को लेकर पार्टी के कुछ नेताओं ने भी नाराजगी व्यक्त थी। इसके बाद भी उन्होंने कई ऐसे बयान दिए दो विवादास्पद थे।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

80th Independence Day
80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने दिखाया दमखम
CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’