Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Nepal: भारत का दोस्त अब 100 रूपये की नोट पर छापेगा विवादित नक्शा, पढ़ें पूरी खबर…

Nepal | Nepal Currency| Rs 100 Nepal Currency Note | Lipulekh

नेपाल को भारत का दोस्त माना जाता है। कई ऐसे मौके रहे हैं जब भारत ने नेपाल की मदद की है, लेकिन बदले में नेपाल ने एक बार फिर भारत के पीठ पीछे बड़ा कारनामा किया है। नेपाल ने शुक्रवार को 100 रूपये के एक नोट की छपाई का एलान किया। जिसमें लिपुलेख, लिंपियाधुरा और कालापानी के इलाकों के देश के मानचित्र में दिखाया जाएगा। जिन्हें भारत पहले ही कृत्रिम विस्तार करार दे चुका है।

नेपाल सरकार की प्रवक्ता रेखा शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री पुष्पकमल दहल प्रचंड की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक में नेपाल के नए मानचित्र को छापने का फैसला लिया गया है। जिसमें लिपुलेख, लिंपियाधुरा और कालापानी को 100 रुपये के नोटों में शामिल किया गया है।

रेखा शर्मा सूचना एवं संचार मंत्री का भी प्रभार संभाल रही हैं। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल ने 25 अप्रैल और 2 मई को हुई कैबिनेट की बैठकों के दौरान 100 रुपये के बैंक नोट को फिर से डिजाइन करने और बैंक नोट की पृष्ठभूमि में छपे पुराने मानचित्र को बदलने को मंजूरी दी है।

दरअसल, 18 जून 2020 को नेपाल ने अपने संविधान में संशोधन करके रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्रों लिपुलेख, कालापानी और लिंपियाधुरा को अपने देश के राजनीतिक नक्शे में शामिल करने की प्रक्रिया पूरी की। इस पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्ति की थी और इसके एकतरफा कार्रवाई करार दिया था। भारत ने नेपाल के क्षेत्रीय दावों को कृत्रिम विस्तार और समर्थनीय करार दिया था। भारत का कहना है कि लिपुलेख, कालापानी और लिंपियाधुरा उसका क्षेत्र है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा