Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

एक्ट्रेस श्वेता तिवारी को डेट करने की खबरों पर फहमान खान ने तोड़ी चुप्पी

Untitled design (26)

Fahman Khan and Sweta Tiwari: फहमान खान टीवी के बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं। उन्हे सीरियल इमली से छोटे पर्दे पर पहचान मिली। सीरियल में उनकी और सुम्बुल तौकीर की जोड़ी को खूब पसंद किया गया। अब फहमान एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं और इसकी वजह श्वेता तिवारी हैं। दरअसल, सालों पहले इन दोनों के लिंक अप की खबरें सामने आई थीं, जिसपर एक्टर ने अब जाकर चुप्पी तोड़ी है।

फहमान ने तोड़ी चुप्पी

फहमान खान ने सालों बाद अपने और श्वेता तिवारी के रिश्ते का सच बताया है। उन्होंने बताया, सीरियल में साथ काम करने के दौरान दोनों की अच्छी दोस्ती हो गई थी। उनका रिश्ता गुरू और चेले जैसा था फिर भी उनके रिलेशनशिप में होने की खबरें छापी गईं। आपको बता दें, श्वेता के एक्स हसबैंड अभिनव शुक्ला ने भी दोनों का अफेयर होने का दावा किया था। तब श्वेता ने इस बात को खारिज करते हुए अपना पक्ष रखा था, लेकिन फहमान ने इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया था।

फहमान ने बताया सच

जब एक इंटरव्यू के दौरान फहमान से पूछा गया, ‘ क्या आपके बारे में कभी कोई ऐसी खबर छपी है, जिसे लेकर आपका पारा बढ़ा हो लेकिन उसके बाद आप खूब हंसे हो।’ इस पर फहमान ने कहा, ‘ये बहुत पहले की बात है जब मेरे और श्वेता तिवारी के लिंक अप की खबरें छपी थी। हम दोनों इस बात पर बहुत हंसे। हमने कहा, ये पागल हो गए हैं क्या। मैं पूरे टाइम गुरु चेला करता रहता हूं और ये लोग अलग ही लीग पर इसे ले जा रहे हैं।’

फहमान खान को आया था गुस्सा

फहमान खान ने उस समय का जिक्र करते हुए बताया, ‘श्वेता तिवारी से लिंक अप की खबरें देखने के बाद मुझे बहुत गुस्सा आया था कि ये क्या है। फिर मैंने सोचा मै पागल हूं क्या, जो इस बारे में गुस्सा कर रहा हूं। फिर मैंने श्वेता को कॉल किया और हम दोनों बहुत हंसे।’ फहमान के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वे कृष्णा मोहिनी सीरियल में नजर आ रहे हैं। ये कलर्स टीवी का शो है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग