Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

राजस्थान के विधायक जुबेर खान और यूनुस खान ने संस्कृत में ली शपथ

YINUS

विधानसभा चुनावों के बाद आज राजस्थान में 16वीं विधानसभा का पहला सत्र बुधवार से शुरू हुआ। विधानसभा सत्र के पहले दिन नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई गई। जिसमें जुबेर खान और यूनुस खान ने इस दौरान संस्कृत में शपथ ली। शिव से निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने राजस्थानी और हिंदी दोनों में शपथ ली।

इस बार हुए विधानसभा चुनावों के बाद कई विधायकों ने इस बार संस्कृत में शपथ ली। इसमें नोक्षम चौधरी, जेठानंद व्यास, गोपाल शर्मा, छगन सिंह, महंत प्रतापपुरी, बाबू सिंह राठौड़, कैलाश मीणा, जोराराम कुमावत, पब्बाराम विश्नोई, जोगेश्वर गर्ग और दीप्ति माहेश्वरी ने संस्कृत भाषा में शपथ ली। सभी भाजपा के विधायक हैं। वहीं निर्दलीय विधायक युनूस खान और कांग्रेसी विधायक जुबेर खान ने संस्कृत भाषा में शपथ ली थी।

पहले दिन विधानसभा पहुंचने वाले विधायकों का अंदाज भी काफी निराला रहा। बयाना से निर्दलीय विधायक ऋतु बनावत ट्रैक्टर चलाकर पहुंची तो वहीं जयपुर की हवामहल सीट से विधायक चुने गए बालमुकुंदाचार्य के हाथों में बजरंगबली की गदा थी। बीकानेर पश्चिम से विधायक जेठानंद व्यास बाइक पर विधानसभा आए। बता दें कि विधानसभा में सबसे पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी व प्रेमचंद बैरवा ने शपथ ली। आज राजस्थान विधानसभा सभा में भी लोकसभा में कांग्रेसी सांसदों के निलंबन का विरोध नजर आया। कुछ कांग्रेसी विधायकों ने हाथों पर काली पट्टी बांधकर शपथ ली।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग