Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

दुखद: Atlas साइकल्स के पूर्व अध्यक्ष ने की खुदकुशी, मौके से सुसाइड नोट बरामद

एटलस साइकिल्स के पूर्व अध्यक्ष सलिल कपूर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि सलिल ने दिल्ली में कथित तौर पर खुद को गोली मार ली है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जहां पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया...
atlas cycles ex president Salil Kapoor Suicide allegedly-shoots-self-in-delhi REPORTS

Salil Kapoor Suicide: एटलस साइकिल्स के पूर्व अध्यक्ष सलिल कपूर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि सलिल ने दिल्ली में कथित तौर पर खुद को गोली मार ली है। मौके से सुसाइड नोट भी मिला है। मंगलवार को जांच अधिकारियों ने बताया कि सलिल ने दिल्ली के एपीजे अब्दुल कलाम मार्ग स्थित अपने घर पर खुदकुशी कर ली। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जहां पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया।

सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली (Salil Kapoor)

पुलिस अधिकारी के अनुसार, दीपक कपूर ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर (Salil Kapoor Suicide) से अपने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया गया है कि उनकी पत्नी और तीन बच्चे (दो बेटे और एक बेटी) उनसे अलग रह रहे थे। घटनास्थल से बरामद एक सुसाइड नोट में कपूर ने कथित तौर पर अपने ऊपर बढ़ते हुए आर्थिक बोझ का जिक्र किया है।

डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

कपूर एक तीन मंजिला इमारत में अपने परिवार और मैनेजर के साथ रह रहे थे। घटना के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फोरेंसिक और अपराध टीम घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य एकत्र किए।दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने कपूर को साउथ दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी में 9 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया था। उनके खिलाफ धोखाधड़ी के दो अलग-अलग मामले दर्ज थे।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 9 नक्सली ढेर, कई हथियार बरामद

मालूम हो कि जनवरी 2020 में कपूर की भाभी नताशा कपूर ने भी इसी घर में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने भी एक सुसाइड नोट छोड़कर परिवार के सदस्यों से खुद का ख्याल रखने को कहा था, लेकिन आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं की गई थी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग