श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

गेम खेलने से मना करने पर 8वीं के छात्र ने की आत्महत्या, हार चुका था 2 लाख रुपये

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। गाजियाबाद में एक 15 साल के लड़के ने सिर्फ इसलिए अपनी जान दे दी, क्योंकि...
UP Ghaziabad | SHRESHTH BHARAT

UP Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। गाजियाबाद में एक 15 साल के लड़के ने सिर्फ इसलिए अपनी जान दे दी, क्योंकि उसके माता-पिता ने उसे गेम खेलने से मना कर दिया था। नाबालिग ने शुक्रवार को कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस मामले में जांच करते हुए पुलिस ने बताया कि लड़के को उसके माता-पिता ने डांटा था और उसे ऑनलाइन गेम खेलने से रोक दिया था।

पुलिस ने बताया कि लड़का 8वीं का छात्र था। शुक्रवार को उसने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, क्योंकि उसकी मां ने उसे डांटा था और शुक्रवार को उसे ऑनलाइन गेम न खेलने के लिए कहा था।

UP Ghaziabad: गेम में 2 लाख रुपये हारा था नाबालिग

क्षेत्र की सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) पूनम मिश्रा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि नाबालिग की मां ने पुलिस को बताया कि 15 वर्षीय बेटे ने ऑनलाइन गेम खेलते हुए दो लाख रुपये गंवा दिए थे, जिसकी वजह से घर में उसे डांट पड़ी थी। एसीपी पूनम मिश्रा ने बताया कि ‘माता-पिता ने नाबालिग को डांटा और सुबह काम पर जाने से पहले ऑनलाइन गेम नहीं खेलने के लिए कहा, जब वे घर लौटे तो उन्हें नाबालिग बेटे का शव छत पर लगे एक हुक से लटका हुआ मिला।’

अयोध्या रेप केस में CM योगी का बड़ा एक्शन, SHO और चौकी इंचार्ज सस्पेंड

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज