Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

सूरत में गणेश पंडाल पर पथराव, 6 साजिशकर्ता समेत 33 गिरफ्तार

सूरत के लालगेट इलाके के सैयदपुरा क्षेत्र में गणेश पंडाल पर पथराव किया गया है। पुलिस ने इस मामले में अब तक 6 साजिशकर्ता समेत 33 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जो ऐसी गतिविधियों को बढ़ावा देने में शामिल थे।
Stones Pelted At Ganesh Pandal| SHRESHTH BHARAT

Stones Pelted At Ganesh Pandal: पूरा देश गणेश उत्सव बड़े धूमधाम से मना रहा है। इसी बीच सूरत के लालगेट इलाके के सैयदपुरा क्षेत्र एक बड़ी घटना सामने आई है। सैयदपुरा में गणेश पंडाल पर पथराव किया गया है। इस घटना से पूरे इलाके में तनाव का माहौल पैदा हो गया।

गणेश पंडाल पर पथराव को लेकर स्थानीय हिंदू समुदाय में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। घटना का विरोध करने के लिए वे सैयदपुरा पुलिस चौकी पर जमा हो गए। विरोध प्रदर्शन में लोगों के आक्रोश को देखते हुए स्थानीय विधायक भी मौके पर पहुंचे। वहीं, पुलिस भी इस मामले को लेकर एक्शन में दिख रही है।

6 साजिशकर्ता समेत 33 गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में अब तक 6 साजिशकर्ता समेत 33 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जो ऐसी गतिविधियों को बढ़ावा देने में शामिल थे।

दिल्ली में रफ्तार का कहर, कार से टक्कर मारने के बाद शख्स को 10 मीटर तक

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो पंडाल पर पथराव एक शरारती युवक ने किया था। युवक ने ही कथित तौर पर गणपति मंडप पर पत्थर फेंके थे। घटना के बाद नाराज स्थानीय लोग पुलिस चौकी पर जमा हो गए और विरोध जताया। स्थिति को देखते हुए पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है।

गुजरात के गृह मंत्री ने की पुष्टि

गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने घटना (Stones Pelted At Ganesh Pandal) की पुष्टि की। उन्होंने जानकारी दी कि सूरत के सैयदपुरा इलाके में गणेश पंडाल पर पथराव हुआ है। मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की 6 साजिशकर्ता समेत 33 लोगों को गिरफ्तार किया। मामले की जांच चल रही है।

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 लोगों की गई जान; स्कूल-कॉलेज बंद

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही