श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

बदलापुर के बाद मुंबई के नागपाड़ा में 8 साल की बच्ची से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

Minor Girl Molested in Nagpada:मुंबई के नागपाड़ा इलाके में 8 साल की बच्ची से छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि एक बाली विक्रेता ने 8 साल की बच्ची से छेड़छाड़ की है। आरोपी ने बच्ची को गलत तरीके से छुआ।
Nagpada| SHRESHTH BHARAT

Minor Girl Molested in Nagpada: महाराष्ट्र के बदलापुर में बच्चियों के साथ हुए यौन उत्पीड़न का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि मुंबई के नागपाड़ा इलाके से एक नया मामला सामने आया है।

मुंबई के नागपाड़ा इलाके में 8 साल की बच्ची से छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि एक बाली विक्रेता ने 8 साल की बच्ची से छेड़छाड़ की है। आरोपी ने बच्ची को गलत तरीके से छुआ।

मुंबई की नागपाड़ा (Nagpada) पुलिस ने झुमके बेचने वाले जुबैर शाह को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।

बदलापुर में किंडरगार्टन बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न

इससे पहले, 13 अगस्त को महाराष्ट्र के बदलापुर में किंडरगार्टन बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न की घटना हुई थी। स्कूल के टॉयलेट में दो किंडरगार्टन की बच्चियों के साथ यौन शोषण किया गया था।

इसका पता तब चला, जब 16 अगस्त को एक बच्ची ने अपने माता-पिता को इस घटना के बारे में बताया। आरोपी अक्षय शिंदे को 17 अगस्त को गिरफ्तार किया गया।

Badlapur: विरोध प्रदर्शन कर रहे 40 लोगों को किया गया गिरफ्तार, 300 के

घटना सामने आने के बाद पूरे राज्य में आक्रोश का माहौल है। लोगों ने इस घटना का विरोध करते हुए रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया। स्कूल में भी तोड़फोड़ की।

प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज भी की है। इंटरनेट बंद कर दिया गया है। साथ ही इस पूरे मामले में करीब 300 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है और 40 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिन्हें बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी