Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

महाराष्ट्र में चुनाव क्यों नहीं कराए जाएंगे, आयोग ने बताई बड़ी वजह

Maharashtra Vidhan Sabha Chunav: चुनाव आयोग ने शुक्रवार यानी 16 जुलाई को जम्मू कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान किया। साथ ही कयास लगाए जा रहे थे कि महाराष्ट्र में भी विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान किया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
Maharashtra Vidhan Sabha Chunav

Maharashtra Vidhan Sabha Chunav: चुनाव आयोग ने शुक्रवार यानी 16 जुलाई को जम्मू कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान किया। साथ ही कयास लगाए जा रहे थे कि महाराष्ट्र में भी विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान किया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

कयास इसलिए लगाए जा रहे थे, क्योंकि पिछली बार हरियाणा के साथ ही महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों का भी एलान किया गया था। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने महाराष्ट्र में चुनाव न कराने की वजह भी बताई।

महाराष्ट्र में अभी मानसून का समय- चुनाव आयुक्त

मुख्य चुनाव आयुक्त ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि महाराष्ट्र में अभी मानसून का समय चल रहा है। साथ ही आने वाले समय में कई त्योहार भी हैं। इसलिए इस बार महाराष्ट्र में चुनाव  हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के साथ नहीं कराने का फैसला लिया गया है।

महाराष्ट्र में मानसून और कई त्योहार

आयोग ने बताया कि हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में चुनाव एक साथ कराए जा रहे हैं, लेकिन महाराष्ट्र में मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए चुनाव बाद में कराए जाएंगे। आयोग ने कहा कि महाराष्ट्र में इस समय मानसून चल रहा है, जिससे मतदाता सूचियों का काम लंबित है। इसके अलावा, पितृपक्ष, दिवाली, और गणेश चतुर्थी जैसे प्रमुख त्योहार भी आ रहे हैं, जिससे चुनाव प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।

महाराष्ट्र में चुनाव न कराने की वजह बताते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि संविधान के तहत विधानसभा का कार्यकाल पूरा होने के छह महीने पहले तक चुनाव कराए जा सकते हैं और यह आयोग का विशेषाधिकार है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग