Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Mumbai Rain Update: बारिश के कारण मुंबई हुई अस्त व्यस्त, बंद रहेंगे सभी स्कूल

Mumbai Rain Update: बारिश ने भारत के कई राज्यों में तबाही मचा रखी है। असम, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड सहित उत्तर भारतीय राज्यों में...
mumbai rain update| shreshth bharat

Mumbai Rain Update: बारिश ने भारत के कई राज्यों में तबाही मचा रखी है। असम, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड सहित उत्तर भारतीय राज्यों में बारिश ने आतंक फैला रखा है। अब इस लिस्ट में मुंबई का भी नाम जुड़ गया है। मुंबई और पुणे में लगातार हो रही तेज बारिश के कारण लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

तेज बारिश के कारण सड़कें पानी में डूब गई हैं, जिससे लोगों के कामकाज पर काफी प्रभाव पड़ रहा हैं। जरूरी कामों के लिए भी लोग घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। राज्य के हालात को देखते हुए स्कूलों की छुट्टियों का एलान कर दिया गया। मानसून की शुरुआत में ही मुंबई और पुणे जलमग्न हो गए है। कुर्ला से अंधेरी और किंग सर्किल से सांताक्रूज तक मुंबई के कई इलाके पानी में डूबे नजर आ रहे हैं।

मुंबई के लोगों पर महंगाई की मार, CNG और PNG के बढ़ेंगे रेट

बंद रहेंगे सभी स्कूल

मौसम और हालात को देखते हुए मुंबई में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। नवी मुंबई नगर निगम ने आज यानी 9 जुलाई को सभी स्कूलों में छुट्टी का एलान किया है। एनएमएमसी शिक्षा विभाग के आदेश के मुताबिक, आज सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे।

वहीं, अगर पुणे की बात करें तो सरकार ने सभी स्कूल और कॉलेजों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। भारी बारिश के कारण होने वाली किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। हालांकि, स्कूल में काम करने वाले कर्मचारियों को स्कूल में बुलाया गया है।

Mumbai Car Accident मामले में शिवसेना नेता को जमानत, आरोपी बेटा अब तक फरार

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड