Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

पुतिन ने बाहें फैलाकर किया PM मोदी का स्वागत, जानें आज की मीटिंग में क्या होगा खास

PM Modi Russia Visit: रूस दौरे पर मॉस्को गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपना 'परम मित्र' बताया है।
PM Modi Russia Visit,| shreshth bharat

PM Modi Russia Visit: रूस दौरे पर मॉस्को गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपना ‘परम मित्र’ बताया है। रुसी राष्ट्रपति ने पीएम से अपने हॉलिडे होम में मुलाकात की। दरअसल, पीएम मोदी के वहां पहुंचने से पहले ही पुतिन उनका इंतजार कर रहे थे। जब पीएम पहुंचे तो पुतिन ने बाहें फैलाकर उनका स्वागत किया और दोनों नेता गले मिले।

बता दें कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निमंत्रण पर पीएम मोदी 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए मॉस्को पहुंचे हैं। इस द्विपक्षीय बातचीत में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। बैठक से पहले जब दोनों नेता मिले तो उनकी करीबी दोस्ती भी साफ नजर आई।

PM Modi Russia Visit: व्लादिमीर पुतिन ने ऐसे किया पीएम का स्वागत

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा, ‘आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, परम मित्र आपका हार्दिक स्वागत है। आपको देखकर मुझे बड़ी खुशी हुई। हमारे बीच औपचारिक बातचीत कल होने वाली है। आज अनौपचारिक रूप से घर जैसे माहौल में हम उसी मामले पर बात कर सकते हैं।’

दो दिवसीय दौरे पर मॉस्को पहुंचे पीएम मोदी, इस तरह हुआ स्वागत

PM Modi Russia Visit: पीएम मोदी ने पुतिन का जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी ने भी पुतिन के साथ अपनी मुलाकात की तस्वीरें एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘आज शाम नोवो-ओगारियोवो में मेरी मेजबानी करने के लिए राष्ट्रपति पुतिन का आभार। कल की हमारी वार्ता का भी बेसब्री से इंतजार है, जो निश्चित रूप से भारत और रूस के बीच दोस्ती के बंधन को और मजबूत करने में काफी मददगार साबित होगी।’

पुतिन के आधिकारिक आवास में हुई दोनों की मुलाकात

पीएम मोदी और पुतिन की मुलाकात की तस्वीरें विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘दो करीबी दोस्तों और विश्वसनीय भागीदारों की मुलाकात। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक निजी कार्यक्रम के लिए नोवो- ओगारियोवो में अपने आधिकारिक निवास पर पीएम नरेंद्र मोदी का स्वागत किया।’

पीएम मोदी और पुतिन की मंगलवार की मीटिंग में क्या होगा?

बता दें कि पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच आधिकारिक बातचीत आज यानी मंगलवार को होगी। इससे पहले भारत ने रूस-यूक्रेन युद्ध पर अपना रुख साफ कर दिया। भारत की तरफ से एक आधिकारिक बयान में कहा गया, रूस-यूक्रेन युद्ध का हल जंग के मैदान में नहीं निकाला जा सकता। यूक्रेन के खिलाफ जंग लड़ रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित घर वापसी पीएम मोदी के प्रमुख एजेंडे में शामिल है। इनके अलावा, दोनों देशों के बीच आर्थिक मुद्दे पर भी बातचीत होने वाली है।

रूस ने नाटो शिखर सम्मेलन से पहले यूक्रेन पर किया हमला, 20 लोगों की मौत

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड