Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

IND vs ZIM: संजू सैमसन या ध्रुव जुरेल, तीसरे T20 में कौन करेगा विकेटकीपिंग?

IND Vs ZIM 3rd T20: टी-20 वर्ल्डकप जीतने वाली टीम के सदस्य Sanju Samson जिम्बाब्वे पहुंच गए हैं। वे पहले दो टी-20 मैचों में टीम का हिस्सा नहीं थे। उनके आने के बाद यह बड़ा सवाल पैदा हो गया है कि क्या ध्रुव जुरेल को टीम से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा या सैमसन को ही बाहर बैठना पड़ेगा....
sanju samson dhruv jurel ind vs zim t20 series

IND vs ZIM Third T20 Match Sanju Samson: भारत और जिम्बाब्वे के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा मैच कल यानी 10 जुलाई को खेला जाएगा। दोनों टीमें इस समय सीरीज में 1-1 की बराबरी पर हैं। संजू सैमसन, शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल की टीम में वापसी हुई है। संजू के वापस आने से सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या अब ध्रुव जुरेल को बाकी बचे मैचों में ड्रॉप किया जाएगा, क्योंकि दोनों विकेट कीपर बल्लेबाज हैं।

T20 World Cup 2024 में Sanju Samson को नहीं मिला मौका

बता दें कि संजू सैमसन टी-20 वर्ल्डकप जीतने वाली टीम के सदस्य थे। हालांकि, उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला। संजू को बारबाडोस से ही जिम्बाब्वे पहुंचना था, लेकिन टीम इंडिया के तूफान में फंसे होने के कारण उन्हें देरी हुई। इसके बाद वे भारत वापस लौटे, जहां विक्ट्री परेड और सम्मान समारोह का हिस्सा बने। इस वजह से उन्हें पहले दो टी-20 में शामिल नहीं किया गया।

जिम्बाब्वे को धूल चटा भारत ने रचा इतिहास, बनाया बड़ा रिकॉर्ड

Sanju Samson का खेलना पक्का?

संजू सैमसन के टीम में शामिल न होने का फायदा ध्रुव जुरेल को मिला। उन्होंने अपना टी-20 इंटरनेशनल डेब्यू किया। हालांकि, इस मैच में वे कोई खास कमाल नहीं दिखा पाए और महज 6 रन ही बना सके। वहीं, दूसरे मैच में उन्हें खेलने का मौका ही नहीं मिला। जुरेल के फॉर्म को देखते हुए सैमसन का खेलना पक्का माना जा रहा है।

भारत ने दूसरे टी-20 में जिम्बाब्वे को 100 रनों से हराया

बता दें कि भारत ने दूसरे टी-20 मैच में जिम्बाब्वे को 100 रनों से हराया। इस मैच में अभिषेक शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली, जिसकी बदौलत भारत ने 2 विकेट के नुकसान पर 234 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में जिम्बाब्वे की पूरी टीम महज 134 रनों पर सिमट गई। भारत की ओर से मुकेश कुमार और आवेश खान ने 3-3 विकेट चटकाए। वहीं, बल्लेबाजी में रुतुराज गायकवाड़ ने 47 गेंदों पर 77 रन बनाए, जबकि रिंकू सिंह ने 22 गेंदों पर तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 48 रन बनाए। दोनों अंत तक नाबाद रहे।

Sourav Ganguly के पास है करोड़ों की संपत्ति, एक एड के लिए चार्ज करते हैं इतनी फीस

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग