Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

बढ़ती गर्मी, घटता जल स्तर; पानी की एक-एक बूंद के लिए मोहताज हुए छतरपुर के लोग

मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक गांव ऐसा है, जहां लोग साफ पानी के लिए तरस रहे है। दरअसल, बढ़ते तापमान के कारण यहां का जलस्तर नीचे चला गया है, जिसके कारण इस समस्या का सामना गांव वालों को करना पड़ रहा है...
Decreasing water | WATER | MP NEWS | CHATAR PUR | SHRESHTH BHARAT

‘जल ही जीवन है’, इस वाक्य को हम बचपन से सुनते आ रहे हैं। जल के बिना जीवन की कल्पना करना असंभव है, लेकिन मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक गांव ऐसा है, जहां लोग साफ पानी के लिए तरस रहे है। दरअसल, बढ़ते तापमान के कारण यहां का जलस्तर नीचे चला गया है, जिसके कारण इस समस्या का सामना गांव वालों को करना पड़ रहा है। बुन्देलखण्ड में भी कुछ ऐसे ही हालात हैं। गांव वालों ने बताया कि वे वर्षों से यह यमस्या झेल रहे हैं। 

पानी की समस्या बढ़ रही है

छतरपुर के गांव महरखुवा में लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। यहां रहने वाले लोगों को पानी लाने के लिए बहुत दूर जाना पड़ता है, क्योंकि गांव में लगा हैंडपंप एक सप्ताह से खराब है और तालाब का जल स्तर भीषण गर्मी के कारण काफी नीचे चला गया है। गांव में रहने वाले लोगों का कहना है कि नेता यहां वोट मांगने तो आते हैं, लेकिन उनकी समस्या की सुनवाई कोई नहीं करता है।

समस्या कई वर्षों से बनी हुई है

महरखुवा गांव के निवासी गजराज सिंह कहते हैं, ‘यहां पानी की कोई व्यवस्था नहीं है. यह इलाका जल संकट से जूझ रहा है। नेता यहां वोट मांगने आते हैं, लेकिन हमारे लिए कोई इंतजाम नहीं करता। यह समस्या कई वर्षों से बनी हुई है…’

बढ़ते तापमान के बीच, बुन्देलखण्ड क्षेत्र में जल संकट गहराने से स्थानीय लोग साफ पानी के लिए तरस रहे हैं। उन्हें मजबूरी में तालाब का गंदा पानी पीना पड़ता है। इसके लिए भी गांव वालों को अपने घर से कई किलोमीटर दूर पानी भरने के लिए जाना पड़ता है। प्रशासन भी इस समस्या का कोई निवारण नहीं कर रहा है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड