Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

क्या AAP को वोट देने वाले लोग पाकिस्तानी हैं, केजरीवाल का शाह पर पलटवार

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'कल गृह मंत्री अमित शाह ने अपने भाषण के दौरान कहा कि AAP के समर्थक पाकिस्तानी हैं। दिल्ली के लोगों ने हमें 62 सीटें और पंजाब के लोगों ने हमें 117 सीटों में से 92 सीटें देकर हमारी सरकार बनाई है ।
Untitled design - 2024-05-21T124654.811

Arvind Kejriwal Press Conference: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्रीय मंत्री अमित शाह पर पलटवार किया है। उन्होंने भाजपा से सवाल पूछा कि क्या आम आदमी पार्टी को वोट करने वाले लोग पाकिस्तानी हैं? दिल्ली और पंजाब में जनता ने AAP की सरकार बनाई तो क्या वे भी पाकिस्तानी हैं? केजरीवाल ने शाह को कहा कि देश के लोगों को ‘गाली न दें’ और इसके बजाय उन्हें गाली दें।

अमित शाह पर साधा निशाना

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘कल गृह मंत्री अमित शाह ने अपने भाषण के दौरान कहा कि AAP के समर्थक पाकिस्तानी हैं। दिल्ली के लोगों ने हमें 62 सीटें और पंजाब के लोगों ने हमें 117 सीटों में से 92 सीटें देकर हमारी सरकार बनाई है तो मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि क्या दिल्ली और पंजाब के लोग पाकिस्तानी हैं?’

‘अभी पीएम बने नहीं हैं और इतना अहंकार हो गया’

केजरीवाल ने कहा, ‘गुजरात, गोवा, उत्तर प्रदेश, असम, मध्य प्रदेश और देश के कई हिस्सों में लोगों ने हमें प्यार और विश्वास दिया, क्या इस देश के सभी लोग पाकिस्तानी हैं? पीएम मोदी ने आपको अपना उत्तराधिकारी चुना है। इस बात का आपको इतना घमंड हो गया कि आप लोगों को गालियां देने लगे और धमकाने लगे। आप अभी तक पीएम नहीं बने हैं और आपको इतना अहंकार हो गया। आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि आप पीएम नहीं बन रहे हैं, क्योंकि जनता 4 जून को बीजेपी की सरकार नहीं बना रही है।’

4 जून को मोदी सरकार जा रही है: केजरीवाल

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘5वें चरण का चुनाव खत्म हो गया है और जैसे-जैसे चुनाव होते जा रहे हैं, वैसे-वैसे साफ होता जा रहा है कि 4 जून को मोदी सरकार जा रही है और INDIA गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। सर्वे के अनुसार 4 जून को INDIA गठबंधन को अपने दम पर 300 से अधिक सीट मिल रही है।’

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड