Haryana Elections 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया गया है। पार्टियां टिकट आवंटन को लेकर मंथन कर रही हैं। ऐसे में हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने चुनाव आयोग को एक पत्र लिखा है। भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बडोली ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर वोटिंग की तारीखों को बदलने की मांग की है।
मैंने केंद्रीय चुनाव आयोग को पत्र लिख कर मांग करी है कि अगर चुनाव 4 से 5 दिन बाद हो तो लोगो का वोटिंग % बढ़ेगा। pic.twitter.com/uGYuO89GN1
— Pandit Mohan Lal Badoli (@MohanLal_Badoli) August 24, 2024
भाजपा द्वारा लिखे गए इस पत्र के बाद कांग्रेस भाजपा पर हमलावर हो गई है। कांग्रेस ने भाजपा पर चुनाव में देरी करने का आरोप लगाया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली ने कहा कि हां मैने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर चुनाव की तारीख को चार से पांच दिन बढ़ाने की अपील की, क्योंकि 1 अक्टूबर से पहले और बाद में कई छुट्टियां हैं, जिसके कारण मतदान का प्रतिशत कम हो सकता है। बडोली ने यह भी कहा कि अंतिम निर्णय चुनाव आयोग को लेना है और उनका निर्णय माना जाएगा।
भाजपा द्वारा चुनाव की तारीख को आगे बढ़ाने के लिए पत्र लिखे जाने पर कांग्रेस ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। इस मामले को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कांग्रेस के एक्स हैंडल से ट्वीट किया गया कि ‘हरियाणा चुनाव में BJP बुरी तरह से हार रही है और इस बात की रिपोर्ट पार्टी के नेताओं तक पहुंच गई है। इसलिए अब तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं, ताकि हार को टाला जा सके।
हरियाणा चुनाव में BJP बुरी तरह से हार रही है और इस बात की रिपोर्ट पार्टी के नेताओं तक पहुंच गई है।
— Congress (@INCIndia) August 24, 2024
इसलिए अब तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं, ताकि हार को टाला जाए।
हरियाणा BJP अध्यक्ष ने चुनाव आयोग को ख़त लिखा है कि 'कृपया हरियाणा के चुनाव को टाल दीजिए।'
साफ है- BJP ने…
हरियाणा BJP अध्यक्ष ने चुनाव आयोग को ख़त लिखा है कि ‘कृपया हरियाणा के चुनाव को टाल दीजिए।’ साफ है- BJP ने हरियाणा में कोई काम नहीं किया, जिसके बदौलत वह चुनाव लड़ सके और वोट मांग सके। यहां तक कि BJP के पास टिकट देने लायक 90 उम्मीदवार भी नहीं हैं।’
वहीं इस ट्वीट का पलटवार करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेसियों के गणित और हिसाब किताब में तो दिक्कत थी ही, पर इन्हे पढ़ने में थोड़ी तकलीफ है।
कांग्रेसियों को गणित और हिसाब किताब में तो दिक्कत थी ही,पर इन्हे पढ़ने में थोड़ी तकलीफ है।
— Pandit Mohan Lal Badoli (@MohanLal_Badoli) August 24, 2024
यह लेटर चुनाव टालने के लिए नहीं बल्कि ज्यादा से ज्यादा लोग मतदान कर सके उसके लिए लिखा गया है और रहा सवाल डर का तो इस पत्र से कांग्रेस डर रही है। https://t.co/AnLQNG8B41
यह लेटर चुनाव टालने के लिए नहीं बल्कि ज्यादा से ज्यादा लोग मतदान कर सके उसके लिए लिखा गया है।
कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस में 7 लोगों का हुआ पॉलीग्राफ टेस्ट, जल्द सच आएगा सामने!