Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस में 7 लोगों का हुआ पॉलीग्राफ टेस्ट, जल्द सच आएगा सामने!

Kolkata Rape-Murder Case: आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में मुख्य आरोपी और छह अन्य आरोपी का आज पॉलीग्राफ टेस्ट किया गया। सीबीआई इस मामले का खुलासा करने के लिए सारे तरीके अपना रही है।
Kolkata Rape-Murder Case

Kolkata Rape-Murder Case: कोलकाता महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले का खुलासा करने के लिए सीबीआई जांच के लिए हर तरीके को आजमा रही है। इस मामले में पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष समेत कुल सात लोगों का पॉलीग्राफ टेस्ट शनिवार को कराया जा रहा है।

दिल्ली से खास तौर पर सीएफएसल की टीम कोलकाता गई और पॉलीग्राफ टेस्ट किया गया। जिन लोगों का टेस्ट किया गया, उनमें मुख्य आरोपी संजय रॉय, पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष, उस रात नाइट ड्यूटी पर मौजूद चार जूनियर डॉक्टर और एक वॉलन्टियर का नाम शामिल है। 

मुख्य आरोपी संजय रॉय का पॉलीग्राफ टेस्ट जेल में ही किया गया, जहां वो 14 दिन की न्यायिक हिरासत में है। अन्य छह लोगों का टेस्ट सीबीआई के दफ्तर में किया गया।

संजय का पॉलीग्राफ टेस्ट इसलिए जरूरी था, क्योंकि वो इस केस का मुख्य आरोपी है। पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष की भूमिका इस मामले में संदिग्ध है। इस मामले में अब तक उनसे 100 घंटे से ज्यादा की पूछताछ हो चुकी है।

इस मामले में बाकी चार जूनियर डॉक्टरों का टेस्ट इसलिए भी जरुरी है क्योंकि घटना की रात वो मौके पर थे। पीड़िता डॉक्टर ने वारदात से पहले रात में इनके साथ ही खाना खाया था। एक वालंटियर का भी टेस्ट कराया गया, क्योंकि उसके पास भी इस मामले को लेकर काफी कुछ जानकारी हो सकती है।

क्या होता है पॉलीग्राफ टेस्ट? 

कई बार आरोपी से सच उगलवाने के लिए पुलिस पॉलीग्राफ टेस्ट करवाती है, जिसमें लाई डिटेक्टर मशीन (झूठ पकड़ने वाली मशीन) के जरिए झूठ पकड़ने की कोशिश की जाती है। इसमें आरोपी के जवाब के दौरान शरीर में होने वाले बदलाव के जरिए ये पता लगाया जाता है कि आरोपी सवाल का सही जवाब दे रहा है या नहीं।

इस टेस्ट में आरोपी की शारीरिक गतिविधियों को अच्छे से रीड किया जाता है। फिर इसके बाद आरोपी के रिएक्शन के हिसाब से तय होता है कि वह सही बोल रहा है या गलत।

kolkata Doctor Case: मेरा मुवक्किल बेगुनाह… आरोपी संजय रॉय की वकील का दावा

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग