Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

जवानों ने जम्मू-कश्मीर के सोपोर में एक आतंकी को किया ढेर, मुठभेड़ जारी

उत्तरी कश्मीर के रफियाबाद सोपोर इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के मुठभेड़ हो गई। आतंकियों की ओर से हुई गोलीबारी में सुरक्षाबलों की तरफ से जवाबी कार्रवाई की गई। इसमें एक आतंकी ढेर हो गया है।
Sopore Encounter

Sopore Encounter: जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर में सुरक्षाबलों की टीम ने आज एक आतंकी को मार गिराया है। उत्तरी कश्मीर के रफियाबाद सोपोर इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई। । इस फायरिंग के बाद पुलिस के जवान भी हरकत में आ गए। सूत्रों के मुताबिक, इलाके में सर्च ऑपरेशन अभी चलाया जा रहा है।

इससे पहले सोमवार को भी घात लगाए बैठे आतंकियों ने उधमपुर जिले में जम्मू-कश्मीर पुलिस के बल और विशेष अभियान समूह (SOG) की एक संयुक्त पार्टी पर हमला बोल दिया था। इस घटना में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के इंस्पेक्टर की मौत हो गई थी।

हमले के बाद जब सुरक्षाबलों की ओर से जवाबी कार्रवाई शुरू की गई तो आतंकी घटनास्थल से भाग निकले। हमले के बाद घटनास्थल पर अतिरिक्त सुरक्षा बल भेजे गए थे और आतंकियों की तलाश के लिए इलाके में सर्च ऑपरेशन भी चलाया गया था।

जम्मू-कश्मीर में लगातार एक के बाद एक आतंकी हमले हो रहे हैं। राज्य में करीब 10 साल बाद विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं। इससे पहले 2014 में चुनाव हुए थे।

चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में मतदान कराने का फैसला किया है। पहले चरण के लिए 18 सितंबर, दूसरे चरण के लिए 25 सितंबर और तीसरे चरण के लिए 1 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। वहीं, नतीजे 4 अक्टूबर को सामने आएंगे।

BJP ने की हरियाणा चुनाव की तारीख बदलने की मांग, कांग्रेस ने कहा, ‘डरो मत, हार का…’

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही