Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Ghaziabad की तेल और केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचीं 12 दमकल गाड़ियां

सोमवार आधी रात को करीब 12:32 बजे दिल्ली-मेरठ रोड पर मुरादनगर नहर पुल के पास स्थित तेल और केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई।
Fire Incident In Ghaziabad| SHRESHTH BHARAT

Fire Incident In Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मुरादनगर क्षेत्र में सोमवार की आधी रात को एक तेल और केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। मोदीनगर फायर स्टेशन कंट्रोल रूम से आधी रात को सूचना मिलने के बाद 12 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

हालांकि, इस आग दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वहीं, आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल सका है। फिलहाल 12 दमकल कर्मियों की मदद से लगातार कूलिंग का काम चल रहा है।

तेल और केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोमवार आधी रात को करीब 12:32 बजे दिल्ली-मेरठ रोड पर मुरादनगर नहर पुल के पास स्थित तेल और केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। मोदीनगर फायर स्टेशन कंट्रोल रूम से आधी रात को सूचना मिलने के बाद 12 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

रैगिंग से परेशान छात्रा ने किया सुसाइड, छलका पिता का दर्द; बोले-IPS बनाना…

मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि यूसुफपुर-मनोटा गांव के पास पवनपुरी औद्योगिक क्षेत्र के प्लॉट संख्या 87-ए पर संचालित एक फैक्ट्री में आग (Fire Incident In Ghaziabad) लग गई थी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। यहां भारी मात्रा में रखे तेल और अन्य रसायनों के ड्रम कुछ ही देर में फटने लगे, जिससे फैक्ट्री की टीन शेड की छतें और बाउंड्रीवॉल भी गिरने लगीं। आग इतनी भयंकर थी कि बगल के प्लॉट संख्या 87-बी पर बनी एक गत्ता फैक्ट्री तक पहुंच गई।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची 12 दमकल गाड़ियां

गाजियाबाद के मुख्य अग्निशमन अधिकारी और पुलिस कमिश्नर राहुल कुमार ने दुर्घटना की जानकारी देते हुए बताया कि आग लगने की सूचना पर कोतवाली से तीन, साहिबाबाद और वैशाली से दो-दो तथा लोनी, परतापुर (मेरठ) और सेक्टर 58 (गौतमबुद्ध नगर) फायर स्टेशनों से एक-एक दमकल गाड़ियां मौके पर भेजीं। घटना की सूचना मिलते ही वे स्वयं भी घटनास्थल पर पहुंचे।

CM आतिशी की याचिका पर कोर्ट ने BJP नेता प्रवीण शंकर कपूर को जारी किया

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल सका है। इसमें और किसी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। बचाव अभियान के दौरान अग्निशमन और आपातकालीन सेवा विभाग के साथ-साथ मोदीनगर के सहायक पुलिस आयुक्त और स्थानीय पुलिस टीम भी अग्निशमन सेवा की सहायता के लिए मौके पर मौजूद रही। फिलहाल 12 दमकल कर्मियों की मदद से लगातार कूलिंग का काम चल रहा है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड