Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

CM आतिशी की याचिका पर कोर्ट ने BJP नेता प्रवीण शंकर कपूर को जारी किया नोटिस

CM Atishi Petition: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना ने मानहानि के एक मामले में समन आदेश को चुनौती दी है। इसके बाद विशेष अदालत के न्यायाधीश विशाल गोगने ने सोमवार को शिकायतकर्ता भाजपा नेता प्रवीण शंकर कपूर को उनके खिलाफ मानहानि की शिकायत के संबंध में नोटिस जारी किया।
CM Atishi Petition

CM Atishi Petition: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना ने मानहानि के एक मामले में समन आदेश को चुनौती दी है। इसके बाद विशेष अदालत के न्यायाधीश विशाल गोगने ने सोमवार को शिकायतकर्ता भाजपा नेता प्रवीण शंकर कपूर को उनके खिलाफ मानहानि की शिकायत के संबंध में नोटिस जारी किया। विशेष न्यायाधीश ने मामले को सुनवाई के लिए 7 अक्टूबर को सूचीबद्ध किया है।इस मामले में आतिशी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश गुप्ता, अधिवक्ता शैलेंद्र सिंह और अधिवक्ता मुदित जैन पेश हुए।

भाजपा नेता कपूर की मानहानि की शिकायत के बाद, राउज एवेन्यू कोर्ट के मजिस्ट्रेट ने इस साल 28 मई को आतिशी मार्लेना को समन जारी किया था। राउज एवेन्यू कोर्ट ने 23 जुलाई को आतिशी को जमानत दे दी थी, जब वह शारीरिक रूप से पेश हुईं और जमानत बांड भरा था।

पार्टी में शामिल होने का लगाया था आरोप

शिकायत दर्ज करने से पहले, दिल्ली भाजपा नेता ने आप नेता आतिशी को उनके इस दावे पर कानूनी नोटिस भेजा था कि भाजपा ने पार्टी में शामिल होने के लिए एक “बहुत करीबी” व्यक्ति के माध्यम से उनसे संपर्क किया था।
कपूर की ओर से भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि 2 अप्रैल, 2024 को आतिशी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और दावा किया कि भाजपा ने उनसे पार्टी में शामिल होने के लिए संपर्क किया था।
कपूर की ओर से अधिवक्ता सत्य रंजन स्वैन के माध्यम से एक नोटिस भेजा गया था जिसमें कहा गया था कि आतिशी ने जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण इरादे से ऐसे बयान दिए जो न केवल “झूठे, निंदनीय, मनगढ़ंत और भ्रामक” हैं, बल्कि भाजपा और उसके सदस्यों की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के लिए अपमानजनक भी हैं।

मुझे ईडी द्वारा गिरफ्तार कर लिया जाएगा- आतिशी

आप नेता और दिल्ली के सीएम ने आरोप लगाया था “बीजेपी ने मेरे एक करीबी सहयोगी के ज़रिए मुझसे संपर्क किया कि मैं अपना राजनीतिक करियर बचाने के लिए उनकी पार्टी में शामिल हो जाऊं और अगर मैं बीजेपी में शामिल नहीं होती हूं तो आने वाले महीने में मुझे ईडी द्वारा गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”

आप नेता ने बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर जांच एजेंसियों का इस्तेमाल करके पार्टी को धमकाने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, “मैं बीजेपी से कहना चाहती हूं कि हम आपसे नहीं डरेंगे। हम अरविंद केजरीवाल के सिपाही हैं। हम भगत सिंह के पद चिन्हों पर चलने वाले लोग हैं। हम संविधान को बचाना जारी रखेंगे और अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में लोगों के लिए काम करेंगे।”

ये भी पढ़ें- US Airstrike in Syria: अमेरिका का सीरिया पर हवाई हमला, 37 आतंकी हुए

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग