श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

अनिल दुजाना एक दहशत का अंत

copy_of_thumbnails_for_shows_-_2023-05-04t180807.264-sixteen_nine-1024x576

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात अनिल दुजाना का अंत हो गया. अनिल दुजाना का यूपी एसटीएफ ने मेरठ में एनकाउंटर कर दिया.

अनिल दुजाना बादलपुर के दुजाना गांव का रहने वाला था. अनिल ने 2002 में पहली हत्या की थी इसके बाद इसी साल इसने दो हत्याएं और की थी धीरे धीरे ये जरायम की दुनिया में आगे ही बढ़ता चला गया. बताते है कि पहले ये पश्चिम यूपी के कुख्यात गैंगस्टर सुंदर भाटी का शूटर था बाद में ये सुंदर भाटी के दुश्मन नरेश भाटी का करीबी हो गया. नरेश भाटी की हत्या सुंदर भाटी ने की तो अनिल की भी सुंदर भाटी से अदावत हो गई.

अनिल दुजाना का असली नाम अनिल नागर था लेकिन बाद में इसने अपने गांव के नाम पर अपना नाम अनिल दुजाना कर लिया. अनिल दुजाना अपने ही क्षेत्र के मशहूर सुंदर सिंह की तरह बनना चाहता था. सुंदर सिंह के बारे में कहा जाता है कि उसने संजय गांधी को एक सप्ताह में मारने की धमकी दी थी इस धमकी के बाद एक पुलिस मुठभेड़ में संजय सिंह मारा गया था. अनिल भी सुंदर सिंह की तरह बनना चाहता था.

अनिल दुजाना के ऊपर 64 के करीब मुकदमें दर्ज थे जिनमें हत्या, लूट, रंगदारी जैसे संगीन मामले दर्ज थे. कुछ मामले में ये बरी हो गया था वहीं एक मामले में इसे तीन साल की सजा भी हुई थी.

2011 में एक शादी सामारोह में सुंदर भाटी पर अनिल दुजाना ने अपने साथियों सहित हमला किया था जिसमें सुंदर भाटी तो बच गया था लेकिन 4 लोग मारे गए थे. अनिल दुजाना तुनकमिजाज था और एक बार इसकी कुख्यात विक्की त्यागी से भी जेल में झड़प हो गई थी. अनिल दुजाना पिछले महीने जेल से जमानत पर आया था और अब उसे अपने एनकाउंटर का डर सता रहा था इसलिए वो अपने आप को कोर्ट में सरेंडर करने की फिराक में था. लेकिन उससे पहले ही ये यूपी एसटीएफ के हत्थे चढ़ गया.

2011 में अनिल दुजाना जिला पंचायत सदस्य का चुनाव भी लड़ा जिसमें उसे जीत भी मिली. अनिल दुजाना की शादी बागपत की पूजा के साथ हुई थी और इसकी एक दो साल की बेटी भी थी.

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Venezuela Earthquake
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में महाविनाश! 7.2 और 7.5 तीव्रता के झटकों से दहला देश; 32 लोगों की मौत और 700 घायल
UP BJP Newly Appointed Office-Bearers List
यूपी बीजेपी ने बदली संगठन की तस्वीर, राजनाथ सिंह के बेटे समेत 19 को बनाया गया उपाध्यक्ष; सभी 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष बदले
Maharashtra Weather
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज बदला, मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में बारिश बढ़ी; IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
CM Mohan Yadav
उज्जैन में 168 एकड़ जमीन खरीद के आरोपों से घिरे मोहन यादव, कांग्रेस बोली- MP में चल रहा लूट का इंजन; मांगा इस्तीफा और न्यायिक जांच
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: "एक और परत खुली", अखिलेश यादव ने अयोध्या दान विवाद पर भाजपा को बनाया निशाना
West Bengal Assembly
West Bengal Assembly: TMC में सियासी घमासान तेज, मदन मित्रा को मिला चीफ व्हिप का पद, स्पीकर कार्यालय पर नियुक्ति पत्र ठुकराने का आरोप