Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Govinda: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा के पैर में लगी गोली, अस्पताल में चल रहा इलाज

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा के पैर में गोली लग गई है। गोविंदा अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर को अलमारी में रख रहे थे, तभी ये हादसा हो गया।
Govinda| SHRESHTH BHARAT

Govinda Shot By Gun: बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार गोविंदा को गोली लगी है। यह घटना आज सुबह पौने 5 बजे की बताई जा रही है। गोविंदा सुबह कोलकाता जाने के लिए निकल रहे थे, तभी ये हादसा हुआ।

कहा जा रहा है कि गोविंदा अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर साफ कर रहे थे, तभी मिस फायर हो गया और उनके पैर पर गोली लग गई। उन्हें CRITI केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने कहा कि गोली चलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई थी। गोविंदा के बंदूक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। गोली लगने के कारण उनके पैर से काफी खून बह गया है। फिलहाल उन्हें अंधेरी के क्रिटी केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

‘दो पत्ती’ की रिलीज डेट आई सामने, नेटफ्लिक्स ने किया तारीख का एलान

खतरे से बाहर हैं Govinda

गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने मीडिया को बताया कि एक्टर की हालत अब खतरे से बाहर है। उन्होंने बताया कि गोविंदा कोलकाता जाने के लिए तैयार हो रहे थे। उससे पहले वह रिवॉल्वर को साफ करके अलमारी में रख रहे थे, तभी रिवॉल्वर जमीन पर गिर गई और मिसफायर हो गया। गोविंदा के घुटने के नीचे गोली लगी है। हालांकि, अब वह खतरे से बाहर है।

IIFA में ऐश्वर्या राय की फिल्म का रहा जलवा, 5 अवॉर्ड का मिला तोहफा

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड