श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

दिल्ली छोड़कर नहीं जाएंगे संजय सिंह… इन 5 शर्तों पर मिली जमानत

Sanjay Singh | Sanjay Singh got bail |

Delhi: दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को मंगलवार को जमानत मिल गई। कहा जा रहा है कि राउज एवेन्यू कोर्ट ने आज 5 शर्तें तय करते हुए संजय सिंह को जमानत दे दी हैं।

इन 5 शर्तों पर मिली जमानत

1. आप नेता संजय सिंह दिल्ली-एनसीआर छोड़कर नहीं जाएंगे। अगर किसी स्थिति में दिल्ली-एनसीआर छोड़कर जाना पड़े तो इसकी अग्रिम सूचना प्रशासन को देनी होगी। साथ ही संजय सिंह अपनी यात्रा के कार्यक्रम को आईओ के साथ साझा करेंगे। इतना ही नहीं बल्कि अपनी लोकेशन शेयरिंग भी ऑन रखेगें।

2. संजय सिंह दिल्ली शराब घोटाले मामले और इसमें अपनी भूमिका के बारे में किसी मीडिया या फिर सार्वजनिक तौर पर किसी से बातचीत नहीं करेंगे।

3.  संजय सिंह को अपना पासपोर्ट कोर्ट में जमा करना होगा।

4. दिल्ली शराब घोटाले मामले में संजय सिंह को जांच में पूरी तरह से सहयोग करना होगा। इसके लिए जांच अधिकारी को अपना नंबर देने के लिए कहा गया है।

5.  जमानत की सबसे बड़ी शर्त यह है कि संजय सिंह को सबूतों के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं करनी होगी।

बता दें कि, आप नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह लीवर सिरोसिस से जूझ रहे हैं. डॉक्टरों की सलाह पर 24 घंटों के लिए अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था। उन्हें अंतिम स्क्रीनिंग बायोप्सी के लिए ले जाया जा रहा है। अगर कुछ भी गंभीर नहीं पाया गया तो छुट्टी दे दी जाएगी।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी