Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

केजरीवाल हुए CBI के सामने पेश

Ak

केजरीवाल ने बताया कि CBI  ने साढ़े 9 घंटे में उनसे 56 सवाल पूछे. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सीबीआई ने दिल्ली के आबकारी नीति मामले में पेश होने के लिए नोटिस दिया था और कल केजरीवाल सीबीआई के सामने पेश भी हुए. केजरीवाल ने ये भी कहा कि सीबीआई ने उनसे जितने भी सवाल पूछे उन्होंने उसके जवाब दिए. केजरीवाल ने इस शराब घोटाले को फर्जी और राजनीति से प्रेरित बताया.

सीबीआई के सामने पेश होने से पहले केजरीवाल रविवार की सुबह महात्मा गांधी के समाधि स्थल पर गए थे. केजरीवाल के साथ भगवंत मान और दिल्ली के मंत्री भी थे. आप के कई कार्यकर्ताओं ने सीबीआई के केजरीवाल को पूछताछ के लिए बुलाने को लेकर प्रदर्शन किया ये प्रदर्शन दिल्ली के कई इलाकों में किया गया था.

केजरीवाल की मुसीबत यही खत्म नहीं हुई केजरीवाल और आप के नेता संजय सिंह को अहमदाबाद की एक कोर्ट से समन आया है. ये समन केजरीवाल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री को लेकर गुजरात यूनिवर्सिटी के खिलाफ अपमानजनक बयान देने के आरोप की शिकायत पर जारी किया गया है. आपको याद दिलाते चले दिल्ली के शराब घोटाले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया फंसे हुए है और अभी भी वो जेल में हैं. और इसी मामले में अरविंद केजरीवाल सीबीआई के सामने पेश हुए हैं.

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग