Rekha Gupta Oath Ceremony: रेखा गुप्ता सीएम पद की शपथ से पहले दिल्ली के रामलीला मैदान में पहुँच गईं है। रेखा गुप्ता ने गुरुवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वह राज्य की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनीं। इनसे पहले शीला दीक्षित, आतिशी और सुष्मा स्वराज दिल्ली की महिला सीएम बन चुकी है।
शपथ ग्रहण समारोह
शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य केंद्रीय मंत्री और एनडीए के मुख्यमंत्री शामिल हुए। समारोह में राष्ट्रीय राजधानी के एलजी वीके सक्सेना, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फड़नवीस, उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा सहित कई अन्य नेता भी उपस्थित हैं।
रेखा गुप्ता का संदेश
रेखा गुप्ता ने शपथ लेने के बाद कहा, “यह एक चमत्कार है, यह एक नई प्रेरणा और एक नया अध्याय है। अगर मैं सीएम बन सकती हूं, तो इसका मतलब है कि सभी महिलाओं के लिए रास्ते खुले हैं, जो कोई भी भ्रष्ट रहा है। उसे एक-एक रुपये का हिसाब देना होगा।”
नई सरकार के मंत्री
रेखा गुप्ता के साथ, प्रवेश साहिब सिंह (उपमुख्यमंत्री), आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंदर इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह सहित छह अन्य विधायक शपथ लेंगे।