Rekha Gupta Meet LG VK Saxena: रेखा गुप्ता, जिन्हें भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों ने बुधवार को नेता चुना। रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। भाजपा की ऐतिहासिक जीत और रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली के लिए एक नए युग की शुरुआत होगी। रेखा ने दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना से मुलाकात की और राष्ट्रीय राजधानी में सरकार बनाने का दावा पेश किया।
रेखा गुप्ता का शपथ ग्रहण समारोह
वह कल राष्ट्रीय राजधानी के रामलीला मैदान में एक समारोह में मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी। वह दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी। उनसे पहले दिल्ली में तीन महिला सीएम बन चुकी हैं, जिसमें शुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी मार्लेना का नाम शामिल है।

रेखा गुप्ता का संदेश
रेखा गुप्ता ने पार्टी के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि वह दिल्ली के प्रत्येक नागरिक के कल्याण, सशक्तिकरण और समग्र विकास के लिए पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ काम करेंगी।
भाजपा की ऐतिहासिक जीत
भाजपा ने इस महीने की शुरुआत में ऐतिहासिक जनादेश के साथ आम आदमी पार्टी को सत्ता से बेदखल करते हुए 48 सीटें जीती थीं। यह जीत भाजपा के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, और रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली के लिए एक नए युग की शुरुआत होगी।