Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Delhi Election: आज आएगा AAP का घोषणा पत्र, केजरीवाल करेंगे जारी

AAP Menifesto: आम आदमी पार्टी (AAP) आज दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपना घोषणापत्र जारी करेगी। पार्टी के घोषणापत्र में बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, गरीबों के कल्याण पर जोर दिया जा सकता है।
ARVIND KEJRIWAL (2)

AAP Menifesto: आम आदमी पार्टी (AAP) आज दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपना घोषणापत्र जारी करेगी। पार्टी के घोषणापत्र में बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, गरीबों के कल्याण पर जोर दिया जा सकता है।

इससे पहले ग्रेटर कैलाश विधानसभा क्षेत्र से आप के उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज ने घोषणापत्र जारी करने से पहले कहा, “इस सरकार ने हमेशा दिल्ली के आम लोगों के लिए काम किया है। आप के घोषणापत्र में बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, गरीबों के कल्याण और मध्यम वर्ग के लिए सेवाओं जैसी बुनियादी जरूरतों पर ध्यान केंद्रित किया गया है। आप आप के घोषणापत्र में लोगों की आवाज देख सकते हैं।”

भारद्वाज ने कहा, “10 साल पहले पार्टी के घोषणापत्र का भाजपा ने 10 साल तक विरोध किया। आज भाजपा कहती है कि उनका घोषणापत्र अरविंद केजरीवाल के घोषणापत्र जैसा ही है। यह बहुत बड़ी जीत है। मुझे लगता है कि लोगों को पता है कि आप जो कहती है, वह करती है। इसलिए लोग कहते हैं कि यह ‘अरविंद केजरीवाल का घोषणापत्र’ नहीं बल्कि ‘अरविंद केजरीवाल की गारंटी’ है।”

बीजेपी ने साधा निशाना

इस बीच, मोती नगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार हरीश खुराना ने पिछले घोषणापत्रों में अधूरे वादों को लेकर आप की आलोचना की।

उन्होंने कहा, “उन्हें पिछले 10 सालों में जारी किए गए घोषणापत्रों के बारे में सच्चाई बतानी चाहिए। उन्होंने कहा था कि यमुना को साफ किया जाएगा, उस वादे का क्या हुआ? दिल्ली सबसे प्रदूषित राजधानी बन गई है। लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। भाजपा दिल्ली में सत्ता में आ रही है।”

5 फरवरी को होगा मतदान

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 5 फरवरी को एक ही चरण में होंगे, जबकि मतगणना 8 फरवरी को होगी। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए कुल 699 उम्मीदवार मैदान में हैं।

दिल्ली में लगातार 15 साल तक सत्ता में रही कांग्रेस को पिछले दो विधानसभा चुनावों में झटका लगा है और वह एक भी सीट नहीं जीत पाई है। वहीं, 2015 और 2020 के विधानसभा चुनावों में आप ने दबदबा बनाया और कुल 70 सीटों में से क्रमश: 67 और 62 सीटें जीतीं, जबकि भाजपा को इन चुनावों में केवल तीन और आठ सीटें ही मिलीं।

ये भी पढ़ें- क्या है जीबीएस बीमारी, जिससे महाराष्ट्र में हुई पहली मौत

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड