Arvind Kejriwal Family House Arrest: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कथित शराब घोटाला मामले में 21 मार्च गुरूवार को गिरफ्तार कर लिया गया। दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा केजरीवाल की गिरफ्तारी से राहत न देने के कुछ घंटो बाद प्रवर्तन निदेशालय ने उनके आवास पर पूछताछ की जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पहले ED द्वारा केजरीवाल को 9 समन भेजे जा चुके थे।
इस बीच AAP मंत्री गोपाल राय ने शुक्रवार को दावा किया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के परिवार को नजरबंद कर दिया गया है। गोपाल राय सिविल लाइंस स्थित सीएम आवास के बाहर केजरीवाल के परिवार से मिलने पहुंचे थे।
गोपाल राय ने कहा कि ‘’ ऐसा लगता है कि सीएम के परिवार को नजरबंद कर दिया गया है। वे किसी को भी उनके परिवार के सदस्यों से मिलने नहीं दे रहे हैं। देश में अघोषित आपातकाल जारी है। राय ने कहा कि सीएम आवास की ओर जाने वाली सड़क के आसपास तैनात पुलिस कर्मियों ने उन्हें केजरीवाल के परिवार से मिलने से रोक दिया।
राय ने कहा “मैं यहां उनके परिवार के सदस्यों से मिलने आया हूं, लेकिन ऐसा लगता है कि उन्हें घर में नजरबंद कर दिया गया है। मैं जानना चाहता हूं कि किस कानून के तहत मुझे सीएम के परिवार के सदस्यों से मिलने से रोका जा रहा है।”
#WATCH दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर AAP नेता गोपाल राय ने कहा, "मैं यहां उनके परिवार से मिलने आया हूं लेकिन उन्हें घर में नजरबंद कर दिया गया है। उनके परिवार की हालत कल रात से क्या है ये किसी को नहीं मालूम। किस कानून के तहत मुझे उनके परिवार से मिलने से रोका जा… pic.twitter.com/NY67I6J2VA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 22, 2024
वहीं दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने भी केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा ‘’सीएम केजरीवाल को किस तरह की सुरक्षा दी जा रही है इस बारे में प्रवर्तन निदेशालय को देश के सामने जानकारी रखनी चाहिए।‘’
बता दें दिल्ली में कथित शराब घोटाला मामले में ईडी ने पूछताछ के लिए सीएम केजरीवाल को 9 समन भेजे थे लेकिन हर बार सीएम केजरीवाल ने इनका जवाब नहीं दिया। आखिर में दिल्ली हाई कोर्ट की तरफ से गिरफ्तारी पर राहत न मिलने के बाद ईडी 10वां समन लेकर केजरीवाल के घर पहुंची और 2 घंटे तक पूछताछ के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री को गिरफ्तार कर लिया।
जानिए ईडी ने कब-कब सीएम केजरीवाल को समन भेजा
पहला समन | 2 नवंबर 2023 |
दूसरा समन | 21 नवंबर 2023 |
तीसरा समन | 3 जनवरी 2024 |
चौंथा समन | 18 जनवरी 2024 |
पांचवा समन | 2 फरवरी 2024 |
छठा समन | 19 फरवरी 2024 |
सातवां समन | 26 फरवरी 2024 |
आठवां समन | 4 मार्च 2024 |
नौवां समन | 17 मार्च 2024 |
दसवां समन | 21 मार्च 2024 |